थाना को0 नगर पुलिस ने चोरी करने के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-254/25, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 मोटरसाईकिल चोरों-01.अंश सिंह पुत्र उमेश प्रताप सिंह नि0 निकट गुरूद्वारा पाण्डेय बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा, 02. अजय जयसवाल उर्फ सिद्धार्थ जयसवाल पुत्र चन्द्र प्रकाश जयसवाल नि0 राधाकुण्ड पाण्डेय बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा, 03. आयुषी त्रिपाठी पुत्र मानेन्द्र त्रिपाठी निवासिनी जानकीनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को आसरा आवास जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 चोरी की एक्टिवा स्कूटी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद बलेनो कार बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- मंगलवार को फुलवारी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा नि0ल बड़गांव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि 07.04.2025 को फुलवारी पब्लिक स्कूल के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा उनकी एक्टिवा स्कूटी चोरी कर ली गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज 09.04.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अंश सिंह, 02. अजय जयसवाल उर्फ सिद्धार्थ जयसवाल, 03. आयुषी त्रिपाठी को आसरा आवास जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर उनकेप कब्जे से चोरी की 01 अदद एक्टिवा स्कूटी व घटना में प्रयुक्त 01 अदद बलेनो कार को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
Apr 09 2025, 18:57