हरियाणा में बीजेपी की आंधीः निकाय चुनाव में बीजेपी को 10 में से 9 पर मिली जीत, कांग्रेस साफ
#haryananikaychunav_result
हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे बीजेपी को खुश करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी को जीत मिली है। पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, करनाल, रोहतक, सोनीपत नगर निगमों में बीजेपी को जीत मिली। वहीं मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस सभी 10 नगर निगमों में हार गई। हरियाणा में 2 मार्च को नगर निकाय का चुनाव हुआ था।
![]()
जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई- नायब सिंह सैनी
हरियाणा नगर निगम चुनाव में बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज आए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार पर अपनी मुहर लगाई है। नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी स्थानीय निकाय सरकार और यह ट्रिपल इंजन सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में उत्साह नहीं दिखा
निगम चुनाव में भाजपा ने जहां पूरा जोर लगाया, जबकि कांग्रेस में उत्साह नजर नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव प्रचार करने तक नहीं आए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली। कांग्रेस विधायक बीबी बतरा व शकुंतला खटक ही अपने हलकों में प्रचार करते दिखे। दूसरी तरफ भाजपा पूरी ताकत लगा रखी थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी न केवल मेयर प्रत्याशी का नामांकन कराने आए, बल्कि रोहतक से ही निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्णलाल पंवार, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रचार में भाग लिया।










Mar 12 2025, 16:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k