केएसडीएसयू : दो विभागाध्यक्ष हुए सेवानिवृत, दी गई विदाई
संस्कृत विश्वविद्यालय की साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ रेणुका सिन्हा एवं वेद विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार मिश्र 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए। डॉ. शिवलोचन झा की अध्यक्षता में दोनों विभागाध्यक्षों सह संकायाध्यक्षों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।मौके पर सभी वक्ताओं ने दोनों के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। सेवा से निवृत्त हो चुके दोनों प्राध्यापकों ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साथ किये कार्यों को याद किया।
मौके पर डॉ दयानाथ झा, डॉ सुधीर कुमार, डॉ घनश्याम मिश्र, डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ अनिल कुमार झा, डॉ रामनिहोरा राय, डॉ संतोष कुमार पासवान, डॉ दीनानाथ साह, डॉ सुधीर कुमार झा, डॉ सुनील कुमार झा, सीनेटर अंजित चौधरी, डॉ प्रीति रानी, डॉ शंभूशरण तिवारी, डॉ यदुवीर स्वरूप शास्त्री, डॉ रितेश चतुर्वेदी समेत पीजी विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।
दरभंगा से आरफा प्रवीन की रिपोर्ट

मौके पर सभी वक्ताओं ने दोनों के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। सेवा से निवृत्त हो चुके दोनों प्राध्यापकों ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साथ किये कार्यों को याद किया।

उद्घाटन के दो साल बाद भी आज तक ये सेंटर चालू नहीं हो पाया है। इसके शुरू होने की आस में करीब 2000 लोगों की आबादी इलाज से वंचित है। लोगों का कहना है कि उन्हें इलाज के लिए दूसरे प्रखंडों या फिर सदर अस्पताल जाना पड़ता है। हेल्थ डिपार्टमेंट के निर्देशानुसार केंद्र में कागज पर दो एएनएम बहाल हैं।
पुलिस ने घटनास्थल से शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के पानीजी आल, वार्ड नंबर तीन निवासी राम सिंह डोगरा के पुत्र बलविंदर सिंह डोगरा (45) के रूप में की गई है।
वैसे कुशल पुरुष या महिला कलाकार जो निम्नांकित सांस्कृतिक विद्याओं में योग्यता धारक है। मान्यता प्राप्त कला संस्था से डिग्रीधारी हैं, वे जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय (प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी) लहेरियासराय, दरभंगा में अपनी डिटेल, कला क्षेत्र में उपलब्धि,बायोडाटा का अभिप्रमाणित प्रमाण पत्र/आधार कार्ड का प्रमाण पत्र/उम्र प्रमाण पत्र स्वअभिप्रमाणित कर दो सप्ताह के अंदर (दिनांक-16 जनवरी से 31 जनवरी 2025) तक जमा कर सकते है।
लगभग 40 मिनट तक लूट की घटना को घर के चार अलग-अलग कमरों में अंजाम दिया गया। सभी डकैत घर में गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। गृह स्वामी के कमरे को बाहर से बंद कर लूटपाट की गई। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली। जब 60 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश चंद्र चौधरी ने आवाज देकर अपने पड़ोसियों को बुलाया और सुबह दो से 3 बजे के बीच लूट की घटना होने की जानकारी दी।
दरभंगा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव भी फरार है। पत्थरबाजी मामले में अब तक 2 नाबालिग सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दहेज प्रताड़ना को लेकर समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने जितेंद्र कुमार यादव के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था।
लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'बेवजह बुजुर्गों के साथ साथ बच्चों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस की पिटाई से 40 साल के एक दिव्यांग की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू किया।'
Feb 01 2025, 12:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1