बिलासपुर नगर निगम : कांग्रेस ने प्रमोद नायक और भाजपा ने पूजा विधानी को दिया महापौर का टिकट, जानिए कौन हैं दोनों प्रत्याशी…
बिलासपुर- कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम से महापौर के लिए प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया है. नायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के रिश्तेदार हैं. वहीं भाजपा ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी पूजा विधानी को मैदान में उतारा है.
जानिए कौन है प्रमोद नायक
57 वर्षीय प्रमोद नायक ने एमकॉम की पढ़ाई की है. वे वर्तमान में छग कुर्मी चेतना मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. प्रदेश युवा कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रह चुके हैं. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रमोद नायक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के भी अध्यक्ष रह चुके हैं. मेयर प्रत्याशी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रमोद नायक ने बताया कि वे पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे. शहर के हर वर्ग, हर क्षेत्र के विकास पर उनका फोकस होगा. शहर विकास को वे गति देने का काम करेंगे. बिलासपुर को विकसित शहर बनाने की दिशा में उनका प्रयास होगा. बीजेपी व बीजेपी कैंडिडेट कांग्रेस के सामने कोई चुनौती नहीं होगा.
भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष की पत्नी को मैदान में उतारा
भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम महापौर के लिए 54 वर्षीय पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने एमए तक की पढ़ाई की है. पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं. 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं. 1998 में पहली बार पार्षद बनीं थी. महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रही हैं.

						
बिलासपुर-    कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम से महापौर के लिए प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया है. नायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के रिश्तेदार हैं. वहीं भाजपा ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी पूजा विधानी को मैदान में उतारा है.
रायपुर-  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में देर रात तक मंथन करने के बाद निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है. रायपुर नगर निगम पर पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं भाजपा ने तीन बार की पार्षद रह चुकीं मीनल चौबे को मैदान में उतारा है.
रायपुर-  छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने उत्तराखंड के देहरादून में आत्महत्या कर ली है. इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.
  
 
  
 
  
 
  
 
  
 
  
 
रायपुर-    छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की जबरदस्त सफलता के चलते गांवों में सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनने से इस बार 26 गांवों में पहली बार ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाया।



राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने राजनांदगांव नगर निगम के सभी 51 वार्डों में अपने पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। रविवार की देर शाम पार्टी ने सभी 51 पार्षद प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की है। जानिए पार्टी ने किस वार्ड से किस प्रत्याशी को मौका दिया है।
   
   
  
दंतेवाड़ा-  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली है। वह उत्तराखंड के देहरादून में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी और हाल ही में अपने घर दंतेवाड़ा भी आई थी। दीपा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। दीपा के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
रायपुर-    नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शाया गया है। झांकी में जनजातीय कला, पारंपरिक नृत्य, और शिल्प की झलक ने देश-विदेश से आए दर्शकों को राज्य की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। साथ ही यह झांकी छत्तीसगढ़ की आदिवासी जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है।


रायपुर- गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हर्षित मेहर थे। केन्द्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों में बेस्ट कंटिजेंट तेलंगाना पुलिस को प्रथम पुरस्कार के साथ पांच हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर भारत तिब्बत सीमा बल को तीन हजार रूपए नगद राशि तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट कंटिजेंट राज्य पुलिस बल का प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला को, द्वितीय नगर सेना महिला को तथा तृतीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को प्रथम स्थान प्राप्त को पांच हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त बल को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त बल को दो हजार रूपए की नगद राशि और ट्राफी प्रदाय की गई। इसके साथ ही बेस्ट कंटिजेंट प्रथम पुरस्कार एनसीसी बॉयज एवं द्वितीय एनसीसी गर्ल्स को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ट्राफी प्रदान की गई।

Jan 27 2025, 13:27
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0.8k