वी कुमार यदुवंशी
      
      
       आजमगढ़। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफार्म्स आर्गनाइजेशन (आईआरओ) गगन यादव शनिवार देर सांय शाहगंज से चलकर दीदारगंज स्थित जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव के आवास पर पहुँचे।उन्होंने नेता जी स्व0मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद उत्साहित सैकड़ो  युवा सपा कार्यकर्ताओं ने गगन यादव को फूलमालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात संतोष कुमार यादव ने उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर एवं पार्टी  का प्रतीकात्मक चिन्ह सायकिल भेट की।इस  नेता गगन यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते कहा  वर्तमान सरकार में आए दिन चोरी, डकैती, छिनैती, बलात्कार तथा एक विशेष जाति को निशाना बनाकर उनके उपर जुल्म ढहाया जा रहा है।  हत्याएं हो रही हैं, इसलिए हमने ठान लिया है कि ऐसी जालिम सरकार को 2027में उखाड़ फेकना है। इस अवसर पर उन्होंने शेर पढ़ी कि जुल्म के साए में लव घोलेगा कौन,,
      
      
       हम नहीं बोलेंगे तो बोलेगा कौन।
      
      
       इस अवसर पर अखिलेश यादव, चंद्र प्रकाश यादव, मनोज यादव, उदय राज यादव, राम दुलार गुप्ता, संजीत यादव, हीरा यादव, इन्द्र पाल यादव, इन्द्र कुमार यादव, सुमित यादव, विशाल यादव, रहमतुल्ला, मज्जन, अंकित यादव टोनी,चंद्र शेखर यादव, माता भीख, चंद्रिका यादव, आर एन यादव, लाल चंद गौतम, रामनाथ राजभर, राम विनय यादव, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, शत्रुघ्न यादव, हरिओम यादव, आदिल सेख ,यशवंत यादव, राज नरायन यादव, सत्येंद्र यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
      
      
      
      
    
Jan 22 2025, 16:49
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
3.9k