श्रद्धा पूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
![]()
खजनी गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती क्षेत्र के सभी बूथों पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। भाजपा कार्यकतार्ओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी ने कहा कि 'अंत्योदय' के उपासक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पूरा जीवन राष्ट्रीय एकात्मता और समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं उन्नति के लिए समर्पित रहा।
उनका 'एकात्म मानव दर्शन' सांस्कृतिक विकास और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, वंचितों, पीड़ित व शोषित जनों की सेवा के लिए हम सभी को अथाह प्रेरणा देता है। जयंती के अवसर पर खजनी मंडल के सभी बूथों पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।















Sep 25 2024, 19:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.0k