बड़कागांव: धार्मिक जुलूस पर पथराव,सांसद मनीष जयसवाल ने किया अपराधियों पर कारबाई की मांग
रिपोर्टर पिंटू कुमार
बड़कागांव के ठाकुर मोहल्ले में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए।
घटना की जानकारी मिलने पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्थरबाजी के बावजूद14-15 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सांसद ने बड़कागांव पुलिस पर आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार के दबाव में काम कर रही है और अपराधियो को बढ़ावा दे रही है । उन्होंने सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मनीष जायसवाल ने कहा कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो जनता चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।उन्होंने क्षेत्र की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हालात में जल्द बदलाव होगा।
8 hours ago