प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने रायपुर ग्रामीण में सिलतरा स्थित सार्थक इस्पात में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत नवीन सदस्यता दिलवाई। सार्थक इसेपात में श्रमिक बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर हासिल उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में पूर्ण विश्वास व समर्थन व्यक्त करते हुए पूरे उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी, प्रदेश के सदस्यता अभियान के प्रभारीअनुराग सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला रायपुर के अध्यक्ष जयंती पटेल उपस्थित रहे।
भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं : नवीन
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कार्यक्रम में कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुँचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों ने भारत को एक नई पहचान दी है। मोदी की गारंटी पूरी करके भाजपा की हमारी प्रदेश सरकार ने अगाध जन विश्वास अर्जित किया है। सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है। सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है। इस अभियान में पूरे देश के सभी वर्ग, समाज, आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर हैं।
प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में वे अपना अधिक-से-अधिक समय दे तथा इस अभियान में और तेज गति से जुटें ताकि निर्धारित अवधि में लक्ष्य से पार सदस्यता दिलाकर छत्तीसगढ़ भाजपा की मिसाल पेश की जा सके। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में लगातार सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहतर है। करीब 10 लाख हमारे सदस्य बन गए हैं।
15 को विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे नवीन
भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कल 15 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। इस क्रम में सबसे पहले सुबह 9 बजे रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की समीक्षात्मक बैठक होगी। इसके बाद वह सुबह 10 बजे से प्रदेश महामंत्रियों, संभाग प्रभारियों और प्रदेश सदस्यता टोली के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 बजे से सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों के साथ बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।

रायपुर- सांसद बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई जिसमें बृजमोहन अग्रवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। श्री अग्रवाल ने सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में तैराकी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। यह कोशिश रहेगी कि राज्य के खिलाड़ी देश दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। इसके लिए छत्तीसगढ़ में स्विमिंग के क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का निर्माण होगा। साथ ही खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा, खिलाड़ियों के साथ ही अच्छे कोच की नियुक्ति भी की जायेगी।




रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश अनुसार राज्य में कुपोषण से मुक्त करने सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं। नवाचार गतिविधियों से बच्चों का उत्साह वर्धन किया जा रहा है। पोषण संबंधित देख-भाल के लिए पोषण माह का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है।


रायपुर- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिव जरिता लैटफलांग के भाजपा नेताओं पर महिला उत्पीड़न में संलिप्त होने के आरोप पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जरिता का बयान अपने पाप को छुपाने वाला है. जब व्यक्ति खुद कटघरे में खड़ा होता है, तो सामने वाले पर आरोप लगाता है.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भुवनेश्वरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि आदि शक्ति स्वरुपा मां भुवनेश्वरी देवी दस महाविद्याओं में से एक महा विद्या मानी जाती हैं। मान्यता है कि भुवनेश्वरी देवी की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जन्म मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। श्री साय ने कहा कि भुवेनश्वरी देवी आदिशक्ति शाकंभरी नाम से प्रसिद्ध हुई हैं। पुत्र प्राप्ति के लिए लोग भुवनेश्वरी देवी की अराधना करते है। भक्तों को अभय एवं सिद्धि प्रदान करना इनका गुण है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मलयाली समुदाय के लोगों को ओणम पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। ओणम के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि ओणम केरल राज्य का मह्त्वपूर्ण त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में मलयाली समुदाय द्वारा इसे उत्साह से मनाया जाता है। ओणम अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में प्रकृति की महत्वपूर्ण भूमिका और मेहनती किसानों के महत्व की पुष्टि करता है। श्री साय ने प्रार्थना की है कि ओणम का त्यौहार समाज में खुशहाली लाए और सद्भाव बढ़े।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के सम्मान में उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया जी ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाई पर ले गए। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में याद किया जाता है। उनके इंजीनियरिंग के असाधारण कार्यों में से एक मैसूर का कृष्णराज सागर बांध है। इस बांध के बनने से सिंचाई क्षमता में विस्तार के साथ अनेक उद्योग विकसित हुए, जिसने कर्नाटक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रायपुर- विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात्रि 8 बजे राजधानी रायपुर के गोल बाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां हनुमान मंदिर के समीप श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन कर नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर तिलक लगाया और विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान विघ्न विनायक से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रायपुर- करमा तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने स्टेज में मांदर पर थाप दी और पारंपरिक करमा नृत्य किया। कार्यक्रम इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुआ। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा सौभाग्य का विषय है हमारे कंवर समाज की ओर से राजधानी रायपुर में समारोह को शुभारंभ किया जा रहा है। समाज एक अच्छी परंपरा का शुरूआत कर रहा है। अपनी परंपरा और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। हमारे बेटा-बेटी पढ़ लिख कर आगे बढ़ जाते हैं और अपनी परंपरा व संस्कृति को भूल जाते हैं। यह हम सबको याद रखना है कि अपनी परंपरा और संस्कृति को भूलना नहीं है।
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने शनिवार को राजधानी पहुँचकर भाजपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। विदित रहे, प्रदेश में इन दिनों भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है और सभी कार्यकर्ता प्रदेश के लिए निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं। ज्ञातव्य है, अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने और अभियान की समीक्षा करने रायपुर पहुँचे हैं। शनिवार को नितिन नवीन पहले औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक बंधुओं को सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होनें उरला मतदान केंद्र के सार्थक इस्पात इंडस्ट्रीज में उन्होंने श्रमिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
Sep 15 2024, 16:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1