खराब मौसम के कारण पीएम नरेंद्र मोदी रांची से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रांची से बाई रोड आम सभा व रोड शो के लिए निकले जमशेदपुर
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर जाने के कार्यक्रम में हुई बाधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार (15 सितंबर) को टाटानगर स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाना था। एक रोड शो करना था और उसके बाद जनसभा को भी पीएम मोदी संबोधित करने वाले थे।
![]()
प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली से सुबह 9:05 बजे रांची पहुंचे। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट की लैंडिंग हुई। लेकिन, जमशेदपुर में खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर ने रांची से जमशेदपुर के लिए उड़ान नहीं भरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही ऑनलाइन 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस और अन्य योजनाओं की सौगात देने के बाद रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले खराब मौसम की वजह से पीएम ने जमशेदपुर नहीं जाने की वजह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कही थीं। वही रांची एयरपोर्ट से ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- ‘झारखंड में आज प्रकृति पूजा के पर्व करमा की उमंग है। मैं झारखंड के लोगों को करमा पर्व की बधाई देता हूं। आज इस शुभ अवसर पर झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। छह नई वंदे भारत ट्रेनें, साढ़े 600 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इस सबके साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवाज योजना के तहत अपना घर। मैं झारखंड की जनता-जनार्दन को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं।’










Sep 15 2024, 13:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.1k