प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने रायपुर ग्रामीण में सिलतरा स्थित सार्थक इस्पात में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत नवीन सदस्यता दिलवाई। सार्थक इसेपात में श्रमिक बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर हासिल उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में पूर्ण विश्वास व समर्थन व्यक्त करते हुए पूरे उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी, प्रदेश के सदस्यता अभियान के प्रभारीअनुराग सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला रायपुर के अध्यक्ष जयंती पटेल उपस्थित रहे।
भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं : नवीन
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कार्यक्रम में कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुँचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों ने भारत को एक नई पहचान दी है। मोदी की गारंटी पूरी करके भाजपा की हमारी प्रदेश सरकार ने अगाध जन विश्वास अर्जित किया है। सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है। सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है। इस अभियान में पूरे देश के सभी वर्ग, समाज, आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर हैं।
प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में वे अपना अधिक-से-अधिक समय दे तथा इस अभियान में और तेज गति से जुटें ताकि निर्धारित अवधि में लक्ष्य से पार सदस्यता दिलाकर छत्तीसगढ़ भाजपा की मिसाल पेश की जा सके। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में लगातार सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहतर है। करीब 10 लाख हमारे सदस्य बन गए हैं।
15 को विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे नवीन
भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कल 15 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। इस क्रम में सबसे पहले सुबह 9 बजे रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की समीक्षात्मक बैठक होगी। इसके बाद वह सुबह 10 बजे से प्रदेश महामंत्रियों, संभाग प्रभारियों और प्रदेश सदस्यता टोली के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 बजे से सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों के साथ बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।

रायपुर- करमा तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने स्टेज में मांदर पर थाप दी और पारंपरिक करमा नृत्य किया। कार्यक्रम इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुआ। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा सौभाग्य का विषय है हमारे कंवर समाज की ओर से राजधानी रायपुर में समारोह को शुभारंभ किया जा रहा है। समाज एक अच्छी परंपरा का शुरूआत कर रहा है। अपनी परंपरा और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। हमारे बेटा-बेटी पढ़ लिख कर आगे बढ़ जाते हैं और अपनी परंपरा व संस्कृति को भूल जाते हैं। यह हम सबको याद रखना है कि अपनी परंपरा और संस्कृति को भूलना नहीं है।

रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने शनिवार को राजधानी पहुँचकर भाजपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। विदित रहे, प्रदेश में इन दिनों भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है और सभी कार्यकर्ता प्रदेश के लिए निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं। ज्ञातव्य है, अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने और अभियान की समीक्षा करने रायपुर पहुँचे हैं। शनिवार को नितिन नवीन पहले औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक बंधुओं को सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होनें उरला मतदान केंद्र के सार्थक इस्पात इंडस्ट्रीज में उन्होंने श्रमिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य के चार शहरों में पीएम ई बस सेवा योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन के लिए 240 ई-बसों की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई एवं कोरबा में शीघ्र ही ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई बस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत राज्यों को शहरो की जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ नगरीय विकास विभाग द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर भारत सरकार द्वारा रायपुर को 100, दुर्ग-भिलाई को 50. बिलासपुर को 50 तथा कोरबा को 40 इस प्रकार कुल 240 ई बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
रायपुर- छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे को रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की ओर से डी.लिट (Doctor of Literature) की उपाधि प्रदान की जाएगी. यह निर्णय आज राजभवन से जारी पत्र में पुष्टि की गई है.
बता दें, डॉक्टर सुरेंद्र दुबे को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें वर्ष 2010 में पद्मश्री, 2012 में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान, अट्टहास सम्मान और संयुक्त राज्य अमेरिका में लीडिंग पोएट ऑफ इंडिया सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.
डॉक्टर दुबे की रचनाओं पर देश के तीन विश्वविद्यालयों ने पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की है, जो उनकी साहित्यिक और अकादमिक उपलब्धियों की पुष्टि करती है.
बिलासपुर- राजधानी में गुरूवार को आयोजित राज्य के सभी कलेक्टरों की कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जमीन का बंदरबांट और अवैध तरीके से कारोबार करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। कदुदंड स्थित नजूल की भूमि पर किए गए अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद निगम के अतिक्रमण और भवन शाखा ने कार्रवाई किया। कार्रवाई के तहत प्लाट पर बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया और मटेरियल सामग्री को जब्त किया गया है।
रायपुर- प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद कुरेशी ने आज केंद्रीय जेल रायपुर का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान, उन्होंने जेल के किचन और भंडार कक्ष का निरीक्षण किया और खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जेल प्रशासन को मानवीय दृष्टीकोण से बेहतर भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें.
गरियाबंद- पटवारियों के अभाव से जूझ रहे देवभोग तहसील में पटवारी की छोटी सी चूक पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। पटवारी हल्का नंबर 12 में पदस्थ पटवारी नेटेश्वर नायडू को एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने निलंबन का आर्डर थमा दिया।
रायपुर- छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा यात्री सुविधा के विस्तार एवं सुगम यातायात हेतु 17 वर्षों के बाद दोनों राज्यों के विभागों की पहल पर विगत 11 सितम्बर, 2024 को मध्यप्रदेश के मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल में बैठक आयोजित की गई। मध्यप्रदेश राज्य की ओर से इस बैठक में एस. एन. मिश्रा, अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से एस. प्रकाश, सचिव, परिवहन विभाग सह परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ की उपस्थित में हुई।
रायपुर- कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के बाद राज्य शासन ने बस्तर कलेक्टर को हटा दिया है. उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ बस्तर कलेक्टर के परफ़ॉर्मेंस से सरकार संतुष्ट नहीं थी, लिहाजा कांफ्रेंस ख़त्म होने के दूसरे दिन ही कलेक्टर विजय दयाराम के का तबादला कर दिया गया. उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी सौपी है. वहीं उनकी जगह सुकमा कलेक्टर रहे हरीश एष को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि सुकमा कलेक्टर के रूप में देवेश कुमार ध्रुव की पदस्थापना की गई है. इससे पहले देवेश ध्रुव भिलाई नगर निगम कमिश्नर के रूप में कार्य कर रहे थे.
Sep 14 2024, 22:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1