सशक्त सेना समृद्ध भारत प्रदर्शनी के समापन में सैनिकों ने किया हैरतअंगेज कौशल का प्रदर्शन
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
राजधानी में रांची में पूर्वी कमान द्वारा आयोजित सशक्त सेना समृद्ध भारत प्रदर्शनी 6 से 8 सितंबर तक मोरहाबादी मैदान में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सशक्त सेना समृद्ध भारत प्रदर्शनी के समापन समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे।
भारतीय सेना, समाज से जुड़ने के अपने प्रयासों के तहत रांची में 6 से 8 सितम्बर तक तीन दिवसीय का सशक्त सेना समृद्ध भारत महोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक रहा। आज 8 सितंबर समापन समारोह में भारतीय सेना द्वारा शौर्य और वीरता का प्रदर्शन करते हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिक समाज और सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को मजबूत करना और राष्ट्र के युवाओं को प्रेरित करना था।
समापन समारोह के दौरान सेवा के जवानों ने दर्शकों के लिए एरियल डिस्प्ले, डेयरडेविल मोटरसाइकिल शो, और हॉट एयर बैलूनिंग के रोमांचक कार्यक्रमों से मनमोहित किया गया। इसके अलावा, इस महोत्सव में विभिन्न आर्मी बैंड्स, कलारीपयट्टू, मल्लखंभ, भांगड़ा और अन्य मार्शल आर्ट्स प्रस्तुतियों के साथ संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों की एक विस्तृत शृंखला भी शामिल रही। यह दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रदर्शनी में शामिल सेना के जवानों और अधिकारियों को धंयवाद ज्ञापन किया।










Sep 09 2024, 18:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k