आर्थिक तंगी से गुजर रही HEC पर गिरा एक और गाज, अदालत ने बैंक खाता किया फ्रीज
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : अपने गंभीर आर्थिक तंगी हालत से गुजर रहे एचइसी को उस वक्त बड़ा झटका लगा। जब रांची सिविल कोर्ट के सब जज चंद्रभानु कुमार की अदालत के आदेश पर एचइसी का धुर्वा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता फ्रीज कर दिया गया। इससे कंपनी की परेशानी और बढ़ गयी है कारण है एचइसी अब इस खाते से कोई लेन-देन नहीं कर पायेगा।
22 लाख रुपए के कारण HEC का खाता फ्रीज कर दिया गया। जहां HEC अपने पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है। मजदूर और कामगारों को उनका वेतन नहीं मिल पा रहा है ऐसे में अब खाता फ्रिज होने के बाद परेशानी और बढ़ गई है।
वादी के अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामला 2017-18 का है, दयानंद इंजीनियरिंग प्राइवेट लि.मि, जो मुजफ्फरनगर यूपी की कंपनी है। उसने एचईसी को कुछ सामानों की आपूर्ति की थी। जिसका राशि बकाया रह गया था और अब उसका बाजार मूल्य लगभग 22 लाख रुपये हो गया है। विवेक ने बताया कि कंपनी ने अदालत में याचिका दायर की। अदालत से नोटिस मिलने के बाद भी एचइसी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद अदालत ने एचइसी का बैंक खाता फ्रीज करने का आदेश जारी किया।
बता दे कि आर्थिक संकट के कारण एचइसी के प्लांटों में उत्पादन ठप है। अधिकारियों का 27 माह और कर्मियों का 25 माह का वेतन बकाया है। तीनों प्लांटों के सप्लाई कर्मि पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है। ये लोग मुख्यालय और एडमिन बिल्डिंग में किसी को प्रवेश करने नहीं दे रहे है।










Sep 01 2024, 16:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
81.3k