आक्रोश रैली में मोरहाबादी मैदान रणक्षेत्र में तब्दील, दागे आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार
![]()
पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डे, थाना प्रभारी सहित पत्रकार भी हुए घायल
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित युवा आक्रोश रैली में बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की। आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के बाद पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई। कई लोग घायल हुए हैं।
जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरन सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए. साथ में पानी की बौछार भी शुरू कर दी। आंसू गैस और पानी की बौछार से कई लोग घायल हो गए लोग घायल हो गए। भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे भी इस भगदड़ में घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर कई सुरक्षा कर्मी को भी चोटे आई है। जिसमें लोअर बाजार थाना के थाना प्रभारी भी घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाया गया है। जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रशासन के ऊपर पत्थर वह लाठी डांटे फेके गए जवाबी कार्रवाई में पुलिस प्रशासन ने भी बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस व पानी की बौछार की।
वही इस सारे घटनाक्रम को देखते हुए डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि जिस प्रकार भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बेरी कटिंग तोड़ने का प्रयास किया गया और पुलिस बल पर पथराव किए गए इन सबको देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हल्का बल प्रयोग करते हुए ज्यादातर वाटर कैनन टियर गैस का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।












रिपोर्टर जयंत कुमार
एटीएस के संयुक्त रूप से इस छापेमारी में सूत्रों की माने तो एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट अंसारूल्लाह बांग्ला टीम के साथ इस्लामिक राज्य बनाने की फिराक में है। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं कुछ युवकों को हथियार के ट्रेनिंग देने की भी बात सामने आ रही है। पूर्व में भी रांची व लोहरदगा का कुछ क्षेत्र आतंकियों के स्लीपर सेल को पनाह देने के लिए कुख्यात रहा है। पूर्व में चान्हों में आतंकी अब्दुल रहमान कतकी की सभा होने की भी जानकारी सामने आ चुकी है।
रिपोर्टर जयंत कुमार रांची : झारखंड एटीएस ने आज अहले सुबह रांची लोहरदगा हजारीबाग के कई इलाकों में डाली दबिश। जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है। एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपी अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े हैं। रांची, लोहरदगा, हजारीबाग सहित 14 जगहों पर छापेमारी किया गया। करीब आधा दर्जन लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग के पेलावल समेत अन्य कई जिलों में 14 जगहों पर छापेमारी किया। वहीं लोहरदगा जिला के कुरु थाना क्षेत्र स्थित हिजला से एटीएस को हथियार भी बरामद हुआ है। झारखंड में एटीएस की यह बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।
Aug 23 2024, 19:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.1k