राजनीतिक पहचान बनाने में जुटी झारखंड दांगी संघ, काराकाट सांसद राजा राम सिंह से की मुलाकात
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : रांची में दांगी संस्कृतिक संघ के लोग अपनी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ अब राजनीतिक गलियारों में भी अपनी पहचान बनाने में जुट गई है। आज दांगी संघ के सदस्यों ने CPI ML के पोलित ब्यूरो सदस्य व काराकाट लोकसभा से सांसद राजा राम सिंह से औपचारिक मुलाकात की।
बता दे की सांसद राजा राम सिंह रांची आए हुए थे इस दौरान CPI ML के ही बगोदर से विधायक विनोद सिंह के आवास पर रांची दांगी साँस्कृतिक विकास संघ के लोगो ने मुलाकात किया। जिसमे उपाध्यक्ष डॉo धनंजय कुमार सिंह, मनीष देव, महेंद्र सिंह, राम विलास सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान माननीय सांसद ने यह आश्वासन दिया कि हम और हमारी पार्टी आपके संग के पूरे परिवार के साथ हमेशा खड़े हैं। डांगी संस्कृतिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड प्रदेश दांगी संघ का एक वृहद आम सभा रांची में करवाया जायेगा। इससे पहले हमलोग 15 अगस्त को सावन महोत्सव का भी आयोजन रांची में कर रहे है।










Aug 12 2024, 15:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k