तलवारबाजी में जहानाबाद जिले से दो खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर के टीम में हुआ चयन
![]()
जहानाबाद : तलवारबाजी संघ की टीम आज 5 अगस्त को राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 3-4 अगस्त 24 को खेल कर वापस आई। जहानाबाद जिले से दो खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर किया गया। विक्रम राज अंडर 14 स्वर्ण पदक एवम कुणाल सिंह आर्या अंडर 17 कांस्य पदक पर कब्जा कर अपने आप को राष्ट्रीय स्तर चयन करवा बिहार राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे। जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने कहा की जहानाबाद जिला तलवारबाजी में पिछले साल भी सब जूनियर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इस साल भी स्वर्ण पदक जहानाबाद को प्राप्त हुआ। आगे उम्मीद है स्वर्ण पदक प्राप्त होगा। जहानाबाद जिला लगातार खेल में आगे की ओर विकाश कर रहा है।जहानाबाद जिला प्रशासन और जनता का भी योगदान मिलते रहे और जिला के खिलाड़ी अग्रसर बढ़ते रहेंगे। जहानाबाद सचिव अन्नू शक्ति सिंह जिला कोच वेद प्रकाश रंजन एवम जिला मैनेजर संजय कुमार सिंह को बिहार खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार सिंह तथा भारतीय संघ के उपाध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद जी ने मेमोंटो दे कर सम्मानित भी किया है। सचिव ने कहा की बहुत अहम सूचना है जहानाबाद जिले के वाशियो के लिए 10-8-24 को खेल भवन में बिहार सरकार के द्वारा तलवारबाजी खेल का एकलव्य सेंटर का चयन ट्रायल रखा गया है जिसमें 12 वर्ष से 17 वर्ष लड़के लड़कियां आकर ट्रायल दे सकते है जिन का चयन होगा बिहार सरकार रहना ,खाना,पड़ना और खेलना सब सरकार करेगी। संपर्क के लिए जिला खेल कार्यालय एवम तलवारबाजी संघ के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।


Jehanabad:छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर में 1 अगस्त से 5 अगस्त तक आयोजित 46 वां राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार राज्य से 40 खिलाड़ियों का दल राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता में शामिल हुए थे जिसमें 24 खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा 10 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए । इस बात की जानकारी देते हुए पंजा कुश्ती एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव विक्रम कुमार ने बताया बिहार राज्य के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन किए।

जहानाबाद स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान का दो दिवसीय विचार वर्ग जहानाबाद की धरती प्रज्ञा भारती विद्यालय में 3 अगस्त से प्रारंभ होकर आज समाप्त हुआ।इसकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक सह स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने दिया। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संगठक अजय उपाध्याय ने स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रम के विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र सिंह ने दक्षिण बिहार के कई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जहानाबाद स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक ओंकार केसरी जबकि महिला प्रमुख मीता देवी बनाई गई। जहानाबाद के जिला सह संयोजक सुबोध कुमार अंबर एवं युवा प्रमुख अंकित गुप्ता बनाए गए। पटना महानगर के सह संयोजक ई. अजय कुमार बनाए गए जबकि संघर्ष वाहिनीप्रमुख ई.अंबिका चौधरी बनाए गए। समापन सत्र में स्वदेशी के मार्गदर्शक श्री अरुण ओझा जी के द्वारा कार्यकर्ताओं के आचरण एवं विचार पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात स्वदेशी के मार्गदर्शक माननीय अरुण ओझा जी, क्षेत्र संगठक अजय कुमार उपाध्याय जी एवं क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह के हाथों स्वावलंबी सहायता केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस स्वावलंबी सहायता केन्द्र के सहायता से बेरोजगार युवकों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित एवं तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराया जाएगा।इस कार्यक्रम मेंजहानाबाद स्वदेशी जागरण के नए जिला संयोजक ओंकार केसरी, जहानाबाद के स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक मिथलेश कुमार सिंह स्काउट एंड गाईड के हरिशंकर कुमार, विधान पार्षद जीवन कुमार के प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी, राजु केसरी, अरबिन्द कुमार , संजय बाबा , संतोष कुमार सहित जहानाबाद के भी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जहानाबाद जिला के रतनी परखंड में जिला प्रशासन द्वारा नदियों में जल स्तर बढ़ने की संभावना ब्यक्त करते हुए आम लोगों को सतर्क किया है। वही उन्होंने मोरहर नदी या अन्य नदियों के तट पर रह रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताई है। तो दुसरी तरफ मोरहर नदी की स्थिति है कि शकूराबाद में मोरहर नदी को कुड़ा कचड़ा से जहानाबाद जाने वाली मुख्य सड़क पर बने पुल के पास भर दिया गया है। वैसे परिस्थिति में यदि मोरहर नदी में पानी का जलस्तर बढ़ता है तो,मोरहर नदी के किनारे बने घरों में पानी घुसने का डर सताना स्वाभाविक है। शकूराबाद के स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरहर नदी से निकलने वाली पानी को कचड़ा से भराई होने के कारण बाढ़ का पानी घरों में घुसना निश्चित है, जिससे लोगों में काफी भय व्याप्त है। जिला प्रशासन से लोगों ने आग्रह किया है कि मोरहर नदी को कचड़ा से भराई किया हुआ है,उसे अविलम्ब साफ कराने का प्रयास किया जाए। नहीं तो बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों को काफी छती हो सकती है।
मुख्य विधुत अभियंता के अनुसार जिले में लगातार तेज हवा एवं वर्षा के कारण एक बरगद का वृक्ष जहानाबाद पावर सबस्टेशन के 33 KV काको फीडर पर गिरने और 33 KV सिकरिया फीडर में भी शॉर्ट लगने के कारण पूरे जिले में अगले 24-26 घंटे तक विधुत आपूर्ति ठप रहेगी। साथ हीं उन्होंने बताया कि इसके कारण हीं जिले के सभी 13 पावर सब स्टेशन जो की 6, 33KV के फीडर के द्वारा ग्रीड सब स्टेशन से जुड़ते हैं उनकी सेवा बाधित रहेगी।
वहीं बिजली जाने से शहरवासियों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है और इससे उनकी आम दिनचर्या पर भी काफी असर पड़ रहा है और काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन इस समस्या पर पल पल की नजर बनाए हुए हैं एवं जिले में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके इसके लिए पटना से विशेष टीम को बुलाया गया है और बिजली आपूर्ति की हर संभव प्रयास जारी है।
जहानाबाद जिले के 38 में स्थापना दिवस के अवसर पर आज होटल राज दरबार में जिले के प्रमुख बीस साहित्यकार कवि एवं कवयित्री को नागरिक विकास मंच द्वारा किया गया सम्मानित। जहानाबाद महोत्सव जिसका गठन एक वर्ष पूर्व 31 जुलाई 2023 को किया गया था। उसके एक वर्ष पूरे होने पर महोत्सव के अंतर्गत संचालित होने वाले जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष डॉ एस के सुनील सचिव, संतोष श्रीवास्तव प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा अजय कुमार, सत्येंद्र कुमार मिश्रा तथा सत्येंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर जिन साहित्यकार कवि कयवित्री को सम्मानित किया जा रहा है
Aug 05 2024, 18:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.2k