गया टाउन विधायक सह मंत्री पर RLM के नेता ने पेड़ लगाकर खानापूर्ति का लगाया आरोप, बोले- घेराबंदी समेत तमाम व्यवस्था नहीं होने से पेड़ सुखा
गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान ने टाउन विधायक सह मंत्री डॉ प्रेम कुमार पर पेड़ लगाकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि गया शहर के नगर प्रखंड चंदौती अंतर्गत ग्राम कंडी पैक्स गोदाम के सामने 27 जुलाई को पेड़ लगाओ जान बचाओ, एक पेड़ मां के नाम के तहत टाउन विधायक सह मंत्री डॉ प्रेम कुमार के द्वारा 25 पेड़ लगाया गया था, उनके साथ कई अधिकारी भी शामिल रहे। पेड़ लगाकर चले गए लेकिन पेड़ की सुरक्षा नहीं किया गया और पानी देने वाला कोई नहीं मिला। पेड़ अब आज इस स्थिति में है कि सुख गया है और जड़ सिर्फ बच रहा है बाकी पत्ता झड़ गया।
टाउन विधायक सह मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा पेड़ लगाकर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है। उसकी तमाम तरह की जो व्यवस्थाएं होती है वह पूरी नहीं की गई। जिसके कारण ही आज पेड़ सूख गया है और पत्ता झड़ गया है सिर्फ अब जड़ ही बच रहा है। वह भी सूखने के कगार पर है। टाउन विधायक सह मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार काम कम करते हैं और दिखावा ज्यादा करते हैं। यह आरोप राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान ने लगाया है।
उन्होंने कहां कि टाउन विधायक सह मंत्री से पूछा कि पेड़ के नाम पर जो खानापूर्ति किया गया है उसकी सुरक्षा कब कीजिएगा, जब तक उसकी घेराबंदी नहीं होगा तब तक पेड़ नहीं बचेगा। एक पेड़ मां के नाम कह कर पेड़ को लगाया गया था, आपने तो मां को भी अपमान किया है। जहां भी आपने पेड़ को लगाया है। उसकी समीक्षा कर जानकारी लेना चाहिए कि वह जीवित है या नहीं है। पेड़ के नाम पर खानापूर्ति नहीं होना चाहिए।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान ने टाउन विधायक सह मंत्री डॉ प्रेम कुमार पर पेड़ लगाकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
टाउन विधायक सह मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा पेड़ लगाकर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है। उसकी तमाम तरह की जो व्यवस्थाएं होती है वह पूरी नहीं की गई। जिसके कारण ही आज पेड़ सूख गया है और पत्ता झड़ गया है सिर्फ अब जड़ ही बच रहा है। वह भी सूखने के कगार पर है। टाउन विधायक सह मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार काम कम करते हैं और दिखावा ज्यादा करते हैं। यह आरोप राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान ने लगाया है।


गया। बिहार के गया में जमुना नदी के किनारे अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। दरअसल गया जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र के जमुना नदी पर बने पुल के सामने से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया।

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई (रेड रिबन क्लब) द्वारा कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी के निर्देशन तथा बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना से आये रिसोर्स पर्सन्स असीम झा एवं अभिषेक कुमार के संयोजन में एचआईवी एड्स पर जागरूकता हेतु जिला स्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता-2024 का आयोजन गाँधी मैदान अवस्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में किया गया, जिसमें गया जिले के 6 महाविद्यालयों एवं सीयूएसबी, गया के 10-10 प्रतिभागियों ने (5 छात्राएँ एवं 5 छात्र) भाग लिया।

गया। नगर पालिका संशोधन विधेयक 2024 का गया में विरोध किया गया है. नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर और दर्ज़नोे पार्षदों के द्वारा इसका विरोध जताया गया और नगर पालिका विधायक 2024 की गजट की प्रतियां जलाई गई. वही, संशोधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. वही, मंत्री सह टाउन विधायक डॉ प्रेम कुमार के खिलाफ डिप्टी मेयर चिंता देवी ने अजीबोगरीब बयान दिया है.
कहा है, कि यदि वह मिल जाएं तो उन्हें लहरा देंगे. डिप्टी मेयर चिंता देवी ने कहा है, कि नया गजट निकला है और मंत्री सह टाउन विधायक प्रेम कुमार ने बयान दिया है, कि नगर निगम में इस बार जो चुनकर आए हैं, वह गलत है. कहा कि यह गलत है. हम लोग हाथ जोड़कर चलते हैं. विधायक सह मंत्री प्रेम कुमार हाथ नहीं जोड़ते हैं. हम लोग का अपमान किया जा रहा है. विधायक हैं तो नगर निगम को बंद कर दें. विधायक मिल जाएं तो लहरा भी देगें.
गया। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुल 74 मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें कुछ मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया।
गया/आमस। बिहार के गया जिला अंतर्गत आमस थाना क्षेत्र के अकौना में दो बदमाशों ने सीपीएस संचालक से लूटने का प्रयास किया। लेकिन महिला संचालिका के हिम्मत से सीएसपी लूट से बच गया।

गया/डोभी। सूर्य मंडल चेक पोस्ट के समीप भारी मात्रा में जब्त किए गए देसी एवं विदेशी शराब को विनिष्टिकरण किया गया है। इस दौरान इस कार्य में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी डोभी अंचलाधिकारी परीक्षित कुमार एवं उत्पाद निरीक्षक रामप्रिती कुमार एवम संबंधित थाने के पदाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब एवं महुआ फूल का विनष्टीकरण किया गया।

गया/डोभी। जिले के डोभी थाना की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान डोभी थाना क्षेत्र के चकला पर से अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी अभियान में थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सैफ के जवान शामिल थे।

गया/डोभी। डोभी बाजार स्थित नीलकमल होटल में ट्रक मालिको ने एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें सभी ट्रक मालिको ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर जगन यादव उपाध्यक्ष पद पर विद्यानंद कुमार, कौशल उपाध्याय, मदन यादव एवं डब्लू खान को चुना गया है।
Aug 01 2024, 09:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
65.8k