*सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सदस्यों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध*
![]()
सीतापुर - सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को जूनियर इंजीनियर के विभिन्न सेवा संबंधी प्रकरणों को वर्षों से लंबित रखने व जूनियर इंजीनियर संवर्ग के प्रति दोषपूर्ण बर्ताव के विरोध में प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई विभाग एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के विरुद्ध आंदोलात्मक कार्यक्रम करते हुए सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ उत्तर प्रदेश की जनपद सीतापुर इकाई के सदस्यों ने शनिवार तक काला फीता बांधकर विरोध जताया।
शनिवार को अपनी मांगे पूरी करने एवं सेवा संबंधी प्रकरणों के निराकरण हेतु सदस्यों ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री प्रदेश सरकार को पोस्टकार्ड लिखकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कार्यक्रम में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रतिभा किया।










Jul 29 2024, 16:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.1k