सोनभद्र: संदिग्धावस्था में नाबालिका की हुई मौत,शव दफनाने के बाद मिले साक्ष्य के आधार पर पोस्टमार्टम जांच किये जाने की पिता ने की मांग
![]()
विकाश कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। जिले के चोपन थाना क्षेत्र में एक नाबालिका की संदिग्धावस्था में हुई मौत पुलिस के लिए गले की हड्डी बन गई है। बालिका के पिता ने पोस्टमार्टम करते हुए कार्रवाई की मांग की है। चोपन थाना अंतर्गत ग्राम बरदिया निवासी राजेन्द्र पुत्र बालरूप ने बताया की उनकी पुत्री की तबियत 13 जुलाई 2024 रात करीब 8 बजे खराब हो गई थी।
उसके मुंह से झाग निकल रहा था जिस पर उसे घबराकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां पहुंचने पर बालिका को भर्ती करने में हिला-हवाली करने लगे थे और तो और न तो ईलाज कर रहे थें। और न ही कुछ बता रहे थे न ही बालिका की हालत को देखते हुए गंभीर थे। परिणामस्वरूप कुछ समय बाद उनकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया गया।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि समय रहते यदि उनकी पुत्री का समय रहते उपचार किया गया होता तो उसे बचाया जा सकता था। मृत पुत्री को लेकर वह अपने घर आ गया। इसके पश्चात नाबालिग होने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों के सलाह मशविरा करके मिट्टी में दफना दिया। दूसरे दिन 14 जुलाई 2024 को पुत्री के कमरे की सफाई के दौरान एक मोबाइल मिला जिसमे घर के पास रहने वाले एक लड़के से बातचीत के सम्बन्ध में साक्ष्य मिले हैं और यह भी पता चला कि तबियत खराब होने के पहले तक उनकी लड़की उस लड़के से बातचीत की थी।
पिता राजेंद्र को यह सम्पूर्ण विश्वास है कि उनकी लड़की और उस लड़के के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई जिसकी वजह से उनकी पुत्री ने जहर खा लिया है। इसकी प्रमाणिकता बिना पोस्टमार्टम कराए संभव नही है। पीड़ित पिता राजेंद्र ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से मांग किया की मामले को संज्ञान में लेते हुए निर्णय ले कर हुए उक्त घटना कि सूचना दर्ज कर बिना समय गंवाए दफनायें गये शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराई जाएं। दूसरी ओर मामला संज्ञान मे आते ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चोपन को मृतका के परिजनों से संपर्क कर तद्नुसार परिस्थितिजन्य यथोचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं।





Jul 15 2024, 19:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
42.8k