T20 World Cup 2024 :- साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने की अपनी रणनीति पर बात, जानें क्या कहा

T20 World Cup 2024 का चैंपियन भारत vs साउथ अफ्रीका कौन बनेगा, ये आज रात मालूम चल जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका ने तमाम टीमों को पछाड़ते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।
दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार होगा कि कोई भी टीम अजेय रहकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी।
साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है और वह खिताब जीतने का सपना देख रही है। वहीं, भारत 2007 के बाद दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने की कोशिश में है। भारत और साउथ अफ्रीका के इस महामुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने अपनी रणनीति पर बात की है।
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि वह एक से दूसरे स्थान पर जाते हैं।
हर जगह की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। लेकिन हम उन्हीं परिस्थितियों में खुद को ढालते हैं। हमारे अंदर मैच जीतने की भूख है।
हम फिर से परिस्थिति का सामना करेंगे। पिच के अनुसार खुद को ढालेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि हम गेंदबाजी करें तो विकेट लेने के तरीके खोजें और सही समय पर विकेट को हासिल करें।
जबकि बल्लेबाजी के दौरान हम चाहेंगे कि एक ऐसा टोटल बनाएं, जिसे बचा पाने में हम सक्षम हों। हम ये मानते हैं कि जिस पिच पर हम खेलेंगे उसी पिच पर भारत भी खेलेगा।
हमें अच्छा खेलना ही होगा। हम ऐसी योजना बनाएंगे जो हमे जीत दिलाए। हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
Jun 30 2024, 12:57
भारत टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बन गया है. फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर खिताब अपने नाम किया. भारत की जीत के साथ ही जज्बात छलक पड़े. कप्तान रोहित शर्मा की आंखें नम हो गईं. उन्होंने बा