चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने आंध्र प्रदेश के सीएम
#chandrababunaidutdpndagovernmentoathceremony
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। चंद्रबाबू नायडू इससे पहले तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए।नायडू सरकार में टीडीपी से 20, जनसेना से दो और भाजपा से एक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इससे पहले मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था।
![]()
शपथ के बाद नायडू ने पीएम मोदी को गले लगाया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया। इसके साथ ही टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली।
पवन कल्याण हो सकते हैं उपमुख्यमंत्री
पवन कल्याण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई है। जनसेना को तीन कैबिनेट मंत्री पद और बीजेपी को एक मंत्री पद की पेशकश की जा रही है। आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।






ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 147 सीटों में से 78 पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है। राज्य की सत्ता में करीब 24 साल से राज कर रही बीजेडी को हराकर इस बार बीजेपी पहली बार प्रदेश में सरकार बना रही है। ओडिशा की क्योंझर सीट से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा। माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे। प्रदेश में पहली बार सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद माझी के नाम का एलान किया था।इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री बनाने का भी फैसला लिया है। इन दो उप मुख्यमंत्रियों में कनकवर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा का नाम शामिल है।माझी के नाम का एलान 11 जून को हुई विधायक दल की बैठक में किया गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को क्योंझर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रायकला में हुआ था। उनकी शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ आर्ट्स है। माझी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में की थी। वह 1997 से लेकर साल 2000 तक सरपंच रहे। इसके बाद 2000 में वह क्योंझर से पहली बार विधायक चुने गए। उन्होंने 2000, 2004, 2019 और 2024 में भाजपा के टिकट पर क्योंझर सीट से जीत दर्ज की है । वह 28 फरवरी, 2005 से 9 मार्च, 2009 तक विपक्ष के उप मुख्य सचेतक थे। सरपंच से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले माझी जब पहली बार विधायक बने थे तब नवीन पटनायक पहली बार राज्य के सीएम पद की शपथ ले रहे थे।वो बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। इन्हें संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव भी है। संघ में भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इससे पहले बीजेडी के नवीन पटनायक ने राज्य में लंबा शासन किया है। वो साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वे इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। लेकिन इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सत्ता में काबिज बीजू जनता दल के विजयरथ को रोक दिया और बड़ी जीत दर्ज की। सूबे की 147 सीटों में से बीजेपी ने 78 पर कब्जा किया।

Jun 12 2024, 13:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
48.8k