सिद्धू मूसेवाला के परिवार से आई बड़ी खबर, कांग्रेस में शामिल हो सकते है मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, इस सीट से लड़ सकते है चुनाव!
सिद्धू मूसेवाला के परिवार से बड़ी खबर आ रही है। दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं। उनके कांग्रेस जॉइन करने की अटकलें हैं। साथ ही उन्हें बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बलकौर सिंह से बातचीत कर ली है और वे चुनाव लड़ने के लिए भी राजी हैं। हालांकि इन दिनों वे अपने नवजात बेटे के साथ व्यस्त हैं, जिसका हाल ही में जन्म हुआ है, लेकिन जश्न के बीच बलकौर सिंह के चुनाव लड़ने की खबर ने घर के माहौल को राजनीतिक भी बना दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बलकौर सिंह ने कुछ महीने पहले राजनीति में एंट्री करने के संकेत दिए थे। तब उन्होंने बयान दिया था कि हम राजनीति में क्यों न आएं? बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू भी तो राजनीति में आए, सांसद बने और उन्होंने अपने दादा के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए प्रयास किए और उन प्रयासों में कामयाब हुए। अगर वह राजनीति में आकर न्याय की लड़ाई लड़ सकते हैं और एक मकसद हमारे पास भी है। बता दें कि बलकौर सिंह को कांग्रेस कई बार पार्टी की सदस्यता ऑफर कर चुकी है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी कहा था कि अगर बलकौर सिंह इच्छा जताएंगे तो कांग्रेस उन्हें लोकसभा चुनाव टिकट दे सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने भी 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट से लड़ा था, हालांकि वे चुनाव हार गए थे, लेकिन उनके चुनाव लड़ने से उनके फैंस काफी खुश थे। वहीं अब अगर बलकौर सिंह बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला काफी कड़ा रहेगा, क्योंकि बठिंडा शिरोमणि अकाली दल का गढ़ है।
बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बादल सांसद हैं और इस बार भी इस सीट से टिकट की सबसे बड़ी दावेदार वही हैं। बठिंडा से भाजपा अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर को चुनावी रण में उतार सकती है। ऐसे में बलकौर सिंह अकाली-भाजपा उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, क्योंकि दिवंगत बेटे के फैन्स का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा।






दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के बाद से ही अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए अपना मैसेज लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार 4 अप्रैल को एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को एक संदेश भेजा है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना ये संदेशा भेजा है। सुनीता केजरीवाल ने आज गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल का तिहाड़ जेल से आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों को भेजा गया संदेश पढ़ा।सुनीता ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने कहा, मैं जेल में हूं इस वजह से मेरे किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। सभी विधायक हर दिन अपनी विधानसभा में जाएं और इलाकों का दौरा करें। लोगों की समस्याओं का हल करें। मैं केवल सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की बात नहीं कर रहा, हमें लोगों की बाकी समस्याएं भी दूर करनी हैं। दिल्ली की दो करोड़ जनता मेरा परिवार है। उन्होंने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।' बता दें कि दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल इससे पहले भी उनका संदेश साझा कर चुकी हैं। शराब नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग में एक अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड खत्म होने पर ईडी ने उन्हें राउव एवेन्यू कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की।इस पर अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे दिया। इसके बाद सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया।

Apr 04 2024, 19:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.2k