जयमाला के दौरान शराब के नशे में दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, बवाल
संभल । संभल के ऐचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में जयमाला के दौरान दूल्हे द्वारा शराब के नशे में स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिए जाने से वह नाराज हो गई। इतना ही नहीं वह दुल्हन को गोद में ही उठाकर स्टेज से नीचे ले जाने लगा, जिसका स्वजन ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर दूल्हे ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं अभद्रता से आहत होकर दुल्हन चक्कर खाकर गिर गई, जिससे गुस्साए स्वजन ने दूल्हे की पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। अब दोनों पक्ष समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
थाना ऐचोडा कंबोह क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता पड़ोस के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। बुधवार को लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर लड़की के गांव पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। खाना खाकर बैंड बाजे के साथ बरात की चढ़त हुई, जिसके बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने जयमाला डालने को स्टेज पर चढ़ते समय दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे दबा दिया, लेकिन दुल्हन उसकी इस हरकत को सहन कर गई। परन्तु हद तब हो गई जब दुल्हन स्टेज पर दूल्हे को जयमाला डाल रही थी और वहां दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन को गोद में उठाकर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गोद में ही दुल्हन को लेकर स्टेज से नीचे लाने की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए कुछ महिलाएं स्टेज पर दुल्हन को लाने के लिए चढ़ी तो दुल्हे ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी।
![]()
दूल्हे की अभद्रता से गुस्साई दुल्हन ने गले से जयमाला निकालकर दूल्हें पर फेंक दी और शादी से इंकार करते अपने घर के अंदर जाने लगी, लेकिन तभी चक्कर आने से वह नीचे गिर गई, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई एक घंटे के बाद कुछ माहौल ठंडा हुआ तो आगे रस्मों को पूरा करने को कहा, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते को पंचायत चली, लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। बाद में दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लिया। अब दोनों पक्ष की ओर से समझौते का प्रयास किया जा रहा है।







संभल।जनपद संभल की चंदौसी में भाजपा का मिलन समारोह आयोजित, बसपा,सपा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल।



Mar 14 2024, 16:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.1k