*अबकी बार 400 के पार,सभी सीटों पर खिलेगा कमल:नन्दी*
*हर बूथ पर प्रचंडजीत का लहराएगा परचम : नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'*
*भाजपा ने हवन-पूजन कर लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन*
सुल्तानपुर,सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलकर बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन-पूजन के साथ सुल्तानपुर के दरियापुर रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने फीता काटकर किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा।
अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी एवं लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया।। मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी।
स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यकर्ताओं की तरफ से आश्वासन दिया कि इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आवाह्न किया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।जिला कोषाध्यक्ष व कार्यालय की व्यवस्था प्रमुख पूजा कसौधन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,विधायक राजेश गौतम,पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी,पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,कृपाशंकर मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी,संदीप सिंह, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, शशीकांत पाण्डे,सुनील वर्मा,संजय त्रिलोकचंदी,आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या, प्रीति प्रकाश, डॉ वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

*हर बूथ पर प्रचंडजीत का लहराएगा परचम : नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'*
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा।
अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी एवं लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया।। मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी।
स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यकर्ताओं की तरफ से आश्वासन दिया कि इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आवाह्न किया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।जिला कोषाध्यक्ष व कार्यालय की व्यवस्था प्रमुख पूजा कसौधन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,विधायक राजेश गौतम,पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी,पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,कृपाशंकर मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी,संदीप सिंह, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, शशीकांत पाण्डे,सुनील वर्मा,संजय त्रिलोकचंदी,आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या, प्रीति प्रकाश, डॉ वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

सुल्तानपुर, प्रदेश नेतृत्व किसान मोर्चा द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिए गए कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुवात आज धंमौर मण्डल के कतकौली (चनईपुर) गाँव से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल की अध्यक्षता में तथा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रूपेश शुक्ला के संयोजन में कई गई,इस अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चे का हर एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गाँव गाँव पहुँचकर हर एक ग्रामीण व लाभार्थियों से संपर्क करने का कार्य कर रहा है। आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम में जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र द्विवेदी व लोहरामऊ मण्डल अध्यक्ष विनोद मिश्रा की टीम के साथ सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भरपूर रूप से अपनी सहभागिता निभाई।
उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध सजायाफ्ता बुजुर्ग बंदी की रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई।
अन्य कैदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन बीमार बंदी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बंदी श्वांस रोग से पीड़ित था। अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव निवासी तौफीक 1984 में हुई एक हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बंद था।
जेल प्रशासन के मुताबिक उसे आजीवन कारावास की सजा न्यायालय की ओर से दी गई थी। वह जुलाई 2022 में जिला कारागार में निरुद्ध बंद हुआ था।
*गोमती मित्रो ने किया भव्य स्वागत*
गोमती मित्र मंडल की ओर से राजू भैया का स्वागत किया गया उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया वही मीडिया से मुखातिब होते राजू भैया ने सीताकुंड धाम को लेकर किया विकास का दावा कहा की अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला प्रतिष्ठित हो गए है। इस लिहाज से जिले के पौराणिक स्थलो का महत्व भी बढ़ गया है।
चाहे विजेथुआ धाम हो, या धोपाप धाम , या फिर सीताकुंड धाम ... हर पौराणिक और धार्मिक स्थल का विकास होगा अगर आप सभी का आशीर्वाद मिला तो सीताकुंड धाम को विकास कार्य और भी बेहतरीन कराया जायेगा साथ ही एक दिन वृहद श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित होगा। सीता उपवन में प्रकाश की व्यवस्था के लिए फ्लड लाइट लगाई जायेगी।
सुल्तानपुर जनपद सुल्तानपुर के होनहार खिलाड़ी वर्चस्व सेन ने अंतर स्टेडियम चैलेंजर कप में स्पोर्ट्स कालेज ने हॉकी और फुटबॉल का खिताब अपने नाम कर लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 13 वर्ग में चौक स्टेडियम के आशीष यादव को चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उक्त उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी सुल्तानपुर राम शिरोमणि वर्मा ने खिलाड़ी के पिता प्रदीप यादव "टीटू" जिला उन्नति शक्ति महासचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन, मुनेंद्र मिश्रा कोषाध्यक्ष, जनपद के समस्त खेल संघ ने बधाई दी।मालूम हो कि अंतर स्टेडियम - गेंदबाजी चैलेंजर कप में स्पोट्र्स कालेज ने भविष्य हाकी और फुटबाल का खिताब अपने नाम कर लिया।
*12 फरवरी को लोकसभा चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री 'नंदी' करेंगे उद्घाटन*
सुल्तानपुर,भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी मिशन मोड में शुरू कर दी है।भाजपा जमीनी स्तर पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख आदि के गठन का काम पूरा करके गांव चलो अभियान का भी शुभारंभ कर चुकी है।इसी क्रम में भाजपा 12 फरवरी दिन सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में लोकसभा चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया गया।दरियापुर से पंच रास्ता जाने वाले रोड पर स्थित चुनाव कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया।
जिलाध्यक्ष ने बैठक में बताया कि 12 फरवरी को 2:30 बजे कैबिनेट मंत्री व लोकसभा के क्लस्टर प्रमुख नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की गतिविधियां इसी कार्यालय से शुरू हो जाएंगी।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा ने पांचो विधानसभा में संयोजक व प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। सुल्तानपुर विधानसभा के प्रभारी सतीश दुबे व संयोजक आलोक आर्या, इसौली प्रभारी कालीबख्श सिंह व संयोजक संजय त्रिलोकचंदी,सदर प्रभारी बालकृष्ण पाण्डे व संयोजक विनोद सिंह,कादीपुर प्रभारी नीरज मौर्या व संयोजक आनंद द्विवेदी और लंभुआ वि.सभा के प्रभारी के के जायसवाल व संयोजक अयोध्या प्रसाद वर्मा को बनाया गया है।बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान,संदीप सिंह,आनंद द्विवेदी, आशीष सिंह रानू,नरेंद्र कुमार सिंह,जगदीश चौरसिया,बबिता तिवारी, सरोज पांडे, आकाश जायसवाल,दिनेश चौरसिया,अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में रंजिश को लेकर कल शनिवार दोपहर खेत में घास काटने गई युवती पर नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला कर दिया और देखते ही देखते युवक ने उसका गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। गला कटने से गंभीर हालत में घायल युवती को सीएचसी भेजा गया,जहां मेडिकल कॉलेज फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी जितेंद्र निषाद व उसके पड़ोसी दयाराम निषाद के बीच रंजिश चल रही है। शनिवार दोपहर जितेंद्र की पुत्री रानी निषाद खेत में घास काटने गई थी। इसी बीच पड़ोसी दयाराम का पुत्र छोटू निषाद नशे की हालत में उसके पास पहुंचा और रानी कुछ समझ पाती,तब तक छोटू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से रानी का गला काट दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाओं ने रानी को किसी तरह बचाया, उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचवाया।
Feb 13 2024, 03:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
105.1k