*निजामाबाद थाना परिसर में अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक*
के एम उपाध्याय
निजामाबाद आजमगढ़ । निज़ामाबाद थाना परिसर में मंगलवार को 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंन्द यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
शांति समिति बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंन्द यादव ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित अयोध्या मंदिर के लोकार्पण व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। उसी को देखते हुए थाना क्षेत्र में लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में घरो , मंदिरों में पूजन अर्चन व भजन कीर्तन करने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा की अफवाहों पर ध्यान न दे बल्कि तत्काल कोई भी समस्या हो तो पुलिस व डायल 112 पर सूचित करें। किसी भी प्रकार से कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो बिना देर किए सूचित करें।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण सिंह, संजय सोनकर, धनंजय सिंह, अखिलेश पाठक, विजय सोनकर, डॉक्टर शाहनवाज खान आदि लोग उपस्थित रहें।

















Jan 18 2024, 18:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k