सरायकेला: कराटे में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के बलदेव सिंह ने स्वर्ण पदक व पशुपति महतो ने रजत पदक जीता
![]()
सरायकेला : झारखण्ड शोरीन रयु मात्सुबेशी कराटे डो एसोसिएशन द्वारा जमशेदपुर में आयोजित चौथी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो व बौद्ध मठ जमशेदपुर के अध्यक्ष विषुद्ध नन्दन भिक्षुक थे, इस प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, उत्तरप्रदेश आदि राज्य के 400 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
मून सिटी मानगो जमशेदपुर में आयोजित चौथी नेशनल शोरीन रियू मात्सुबेशी ओपन कराटे चैंपियनशिप 2023 में कायो आशिकान कराटे डो के चीफ इन डायरेक्टर गोपाल कृष्ण बनर्जी के नेतृत्व में सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड से दो प्रतिभागी शामिल हु। नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बाड़ेदा के बलदेव सिंह ने गोल्ड मेडल एवं रघुनाथपुर के पशुपति महतो ने सिल्वर मेडल जीतकर जिला का नाम रोशन किया। दोनों प्रतियोगी को ब्लैक बेल्ट काता वर्ग में मेडल मिला।
मौके पर पशुपति महतो ने कहा कि लड़के लड़कियों को आत्मरक्षा की गुर सिखाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों को विशेष रूप से आत्मरक्षा की विधि सीखना अति आवश्यक है।
पशुपति महतो ने कहा कि वे रघुनाथपुर के नीमडीह मोड़ पर प्रतिदिन लड़के लड़कियों को कराटे का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें दूर दराज से प्रशिक्षणार्थी आते हैं।














Nov 29 2023, 13:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.2k