ओबरा प्रखंड के ग्राम पंचायत- ऊब में जन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सरकार के योजनाओं से कराया गया अवगत

औरंगाबाद: आज 8 नवंबर को जिलाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ओबरा प्रखंड के ग्राम पंचायत- ऊब में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सरकार भवन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके माध्यम से पंचायत स्तर पर सारी मुख्य समस्याओं का समाधान किया जाना है।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपए तक के लोन का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है जिसमें 5 लाख रुपए बिना ब्याज के एवं शेष 5 लाख रुपए साधारण ब्याज पर किस्तों में चुकाने की व्यवस्था की गई है। हमारे पास श्रमिक कल्याण कोष उपलब्ध है जिसके तहत मजदूरों के लिए आर्थिक लाभ की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी आपदा यथा अगलगी/लू/डूबने की घटना/सर्पदंश इत्यादि के तहत आहत हुए लोगों के लिए 4 लाख रुपए तक त्वरित मुवाअजा देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है।
सरकार द्वारा मौसम बिहार ऐप को विकसित किया गया है जिसे डाउनलोड कर लें। इससे अगले 4-5 दिनों के मौसम की जानकारी आपको मिल सकती है। सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया गया है। कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत कृषि सिंचाई हेतु बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। अनुसूचित जाति/जनजाति के बच्चों के लिए छात्रावास की व्यवस्था की गई है।
एसडीपीओ कुमार ऋषिराज द्वारा बताया गया कि डायल 112 के तहत पुलिस द्वारा त्वरित सहायता दी जाती है। अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत् पीड़ित व्यक्तियों को मुवाअजा देने का प्रावधान किया गया है।
मध्यनिषेध से संबंधित सूचना देने के लिए टॉल फ्री नंबर 15545 का उपयोग किया जा सकता है। टॉल फ्री नंबर 1930 पर साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत की जा सकती है।
उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन हरियाली अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्य मंत्री आवास सहायता योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका उपयोग पुराने अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने में किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, सीडीपीओ के अतिरिक्त जिलास्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण की भागीदारी रही।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र
Nov 08 2023, 20:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.5k