दुमका : बूथ कमेटी की बैठक में मिशन 2024 पर चर्चा, शीर्ष नेतृत्व तक अपनी मन की बात पहुंचा सकेंगे कार्यकर्ता - डॉ0 लुईस
दुमका : मिशन 2024 को देखते हुए भाजपा लगातार बूथ कमेटी को मजबूत बनाने में जुटी हुई है।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के दुमका सदर एवं गान्दो मंडल बूथ कमेटी की हरिपुर और कुरुवा में संबंधित मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओ के संग चर्चा की गई।
मौके पर पार्टी के प्रभारी के तौर पर पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल एवं ज़िला उपाध्यक्ष बबलू मंडल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता मौजूद थे। गान्दो मंडल की हुई बैठक को संबोधित करते हुए सूबे की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सकारात्मक सोच का ही प्रतिफल है कि एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता की निजी जानकारी जैसे उनका मोबाइल नंबर उनके जन्म की तारीख़ का संकलन पार्टी कर रही है, ताकि सुख या दुख के समय पार्टी हमेशा उनके साथ रहे। कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं पर पार्टी सीधे दिल्ली से नज़र रखने वाली है, इससे कार्यकर्ता भी अपने मन की बात को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पहुँचा पायेंगे।
इससे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी ऊंचा होगा। पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दुमका सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रमुख कार्यकर्ता समर्पित भाव से तैयारी में जुट जाए ताकि देश में दुबारा भाजपा की सरकार बन सके। मौके पर
बैद्यनाथ यादव, नीरज भंडारी, नरेश मंडल, संजय केशरी, गौतम झा, सुनील मरण्डी, जितेंद्र पांडेय, भजन सिंह, अरविंद, प्रकाश हरि, संजय पंडित, सुरेश साह, हीरधन पंडित, शंकर तिवारी, किशोर साह , प्रधूम भंडारी सहित प्रखंड के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Oct 11 2023, 21:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k