/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1705491954566409.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1705491954566409.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1705491954566409.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1705491954566409.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1705491954566409.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1705491954566409.png StreetBuzz *लावारिस मिले ज़रूरी कागज़ात व ₹15600, पुलिस ने वापस लौटाये* Ayaz Ahmad
*लावारिस मिले ज़रूरी कागज़ात व ₹15600, पुलिस ने वापस लौटाये*


अयाज़ अहमद
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने जनपदीय पुलिस को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग और लावारिस स्थिति में मिलने वाले सामानों को उनके स्वामियों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्दगी के निर्देश दिए हैं।
               इन्हीं निर्देशों का रोडवेज चौकी इंचार्ज रामचंद्र यादव ने पालन किया। गश्त के दौरान उन्हें एक पर्स लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। जिसमें कुछ जरूरी कागज़ात और 15,600 रुपए रखे थे। वहीं कुछ दूर एक व्यक्ति काफ़ी परेशान दिखा, वह कुछ ढूंढ रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वीरेंद्र कुमार पुत्र धनपाल सिंह निवासी रोजा जलालपुर थाना बिसरख जनपद नोएडा बताया और पर्स गुम हो जाने की बात बताई।
               ऐसे में पर्स का हुलिया तस्दीक करते हुए पुलिस ने पर्स को उनके सुपुर्द किया गया। पर्स मिलने से वीरेन्द्र कुमार बहुत खुश हुए और कोतवाली नगर के रोडवेज चौकी इंचार्ज रामचंद्र यादव, आरक्षी सोनू कुमार, शमसाल, नवनीत और संदीप की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
*खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों का हुआ सम्मान*


अयाज़ अहमद
सीतापुर। भारत लोक शिक्षा परिषद अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया।
             जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले में संचालित एकल विद्यालय के लगभग 400 से अधिक बच्चों ने प्रतिभा किया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्रतीक चिन्ह शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन जिले की समाजसेवी डॉक्टर रेनू महेश, पूर्व जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, एकल अभियान अध्यक्ष डॉक्टर विशाखा विश्वास, एकल, डॉक्टर रूपचंद्र वर्मा, एसपी गुप्ता, जिला सांच प्रमुख अशोक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राजेश तिवारी सहित गणमान्य लोगों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह मेडल पहनकर सम्मानित किया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में एकल अभियान के सभी शिक्षक व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।