/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1705491954566409.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1705491954566409.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1705491954566409.png StreetBuzz *खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों का हुआ सम्मान* Ayaz Ahmad
*खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों का हुआ सम्मान*


अयाज़ अहमद
सीतापुर। भारत लोक शिक्षा परिषद अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया।
             जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले में संचालित एकल विद्यालय के लगभग 400 से अधिक बच्चों ने प्रतिभा किया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्रतीक चिन्ह शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन जिले की समाजसेवी डॉक्टर रेनू महेश, पूर्व जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, एकल अभियान अध्यक्ष डॉक्टर विशाखा विश्वास, एकल, डॉक्टर रूपचंद्र वर्मा, एसपी गुप्ता, जिला सांच प्रमुख अशोक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राजेश तिवारी सहित गणमान्य लोगों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह मेडल पहनकर सम्मानित किया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में एकल अभियान के सभी शिक्षक व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।