*13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस का मार्ग का हुआ विस्तार, अब धनबाद से सासाराम तक चलेगी यह ट्रेन
हाजीपुर : यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद और सासाराम के मध्य परिचालित की जा रही 13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार सासाराम तक करने का निर्णय लिया गया है। यह परिचालन विस्तार दिनांक 15.09.2023 से प्रभावी होगा।
![]()
दिनांक 15.09.2023 से धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-सासाराम एक्सप्रेस धनबाद से 05.30 बजे खुलकर 11.32 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी तथा यहां से यह 11.34 बजे खुलकर 11.48/11.50 बजे करवन्दिया स्टेशन पर रुकते हुए 12.45 बजे सासाराम पहुंचेगी।
![]()
वापसी में, दिनांक 15.09.2023 से गाड़ी सं. 13306 सासाराम-डेहरी ऑन सोन-धनबाद एक्सप्रेस सासाराम से 15.25 बजे खुलकर 15.34/15.36 बजे करवन्दिया स्टेशन पर रुकते हुए 15.48 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी और वहां से 15.50 बजे खुलकर 22.20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
![]()
धनबाद और डेहरी ऑन सोन के बीच गाड़ी सं. 13305/13306 का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
















Sep 14 2023, 14:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
89.6k