राजस्थान विधानसभा में बवाल, लाल डायरी लहराते अध्यक्ष के पास पहुंचे गुढ़ा, हंगामा हुआ तो मार्शल ने बाहर निकाल
#rajasthanassemblyuproaroverlaldiaryissuerajendragudha
राजस्थान में लाल डायरी को लेकर बवाल मचा है। एक मंत्री की छुट्टी हो चुकी है और अब विधानसभा में इस मसले पर जमकर हंगामा भी हो रहा है।राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बर्खास्त कर दिया है। इस मामले पर अब भाजपा सरकार कांग्रेस की आलोचना कर रही है। इस बीच राजेंद्र गुढ़ा आज विधानसभा पहुंचे थे। उनके हाथ में लाल डायरी भी थी जिसका जिक्र उन्होंने रविवार के दिन किया था। राजेंद्र राठौड़ ने सदन में जब लाल डायरी का मुद्दा उठाया तो सदन में हंगामा शुरू हो गया।हंगामा हुआ तो मार्शल ने उन्हें बाहर निकाल दिया।राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा के बाहर दावा किया कि सदन में उनके साथ मारपीट की है।
दरअसल, सोमवार को जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ, तब राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी को पेश करने की कोशिश की और बिना स्पीकर की इजाजत के वह सदन में बोलने लगे। इस दौरान उनकी विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी के साथ तीखी बहस हुई।डायरी लहराते हुए गुढ़ा ने कहा कि मुझे बोलने दिया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी उनसे बार-बार कहते रहे 'कम टू माय चेंबर' यहां सदन में नहीं बोलने दिया जाएगा, आप मुझे डिक्टेट नहीं कर सकते। आप चेंबर में आइए। इस पर गुढ़ा तैयार नहीं हुए तो जोशी ने उनसे कहा कि दादागिरी करनी है क्या?
मार्शल धक्के देकर सदन से बाहर ले गए
इस बीच सदन में हो रही गहमा-गहमी में राजेंद्र गुढ़ा और शांति धारिवाल के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।इसके बाद बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद मार्शल धक्के देकर सदन से बाहर ले गए। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया।
'मुझ पर 50 लोगों ने हमला किया' भावुक हुए राजेंद्र गुढ़ा
सदन के बाहर आकर राजेंद्र गुढ़ा मीडिया के सामने रो पड़े। उन्होंने दावा किया कि सदन के भीतर उनके साथ मारपीट हुई है और सरकार के मंत्रियों ने जबरन उन्हें बाहर निकाल दिया। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि लगभग 50 लोगों ने मुझ पर हमला किया, मुझे मुक्का मारा। लात मारी और कांग्रेस नेताओं ने मुझे विधानसभा से खींचकर बाहर निकाल दिया। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने मुझे बोलने तक नहीं दिया। मेरे ऊपर आरोप लगे कि मैं बीजेपी के साथ हूं। मैं जानना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है? इस दौरान वो भावुक दिखे, आंखों में आंसू तक आ गए।
आखिर लाल डायरी है क्या
राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक लाल डायरी का जिक्र किया है। उनका दावा है कि जो डायरी उनके पास है। उस डायरी में अशोक गहलोत के कारनामे लिखे हैं। गुढा ने दावा किया कि अगर वे इस डायरी का खुलासा कर देते तो अशोक गहलोत मुख्यमंत्री ना होकर जेल में होते। इस डायरी का जिक्र गुढा ने दो महीने पहले ही किया था। तब उन्होंने कहा कि जुलाई 2020 में सियासी संकट के समय सरकार बचाने के लिए अशोक गहलोत ने बीजेपी के किस किस विधायक को कितने कितने रुपए में खरीदा। इसके सारे सबूत उनके पास डायरी में लिखे हैं। गुढ़ा ने जल्द ही इस डायरी के राज खोलने की बात कही। इसी बीच बीजेपी के सदस्यों ने इस डायरी के राज खोलने की मांग करते हुए सदन में भारी हंगामा कर दिया
Jul 24 2023, 18:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
35.4k