हज़ारीबाग: मेन रोड़ के चौड़ीकरण को लेकर विधायक मनीष जायसवाल ने की दुकानदारों से सकारात्मक चर्चा
हजारीबाग शहर के मेन रोड़ स्थित झंडा चौक से इंद्रपुरी चौक तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक सेवा कर्यालय सभागार में मेन रोड़ के दर्जनों दुकानदारों संग विशेष सकारात्मक चर्चा की।
![]()
इस दौरान मेन रोड़ के दुकानदार समूह ने विधायक मनीष जायसवाल को बताया की यातायत पुलिस, हजारीबाग द्वारा मेन रोड़ को दोनों तरफ़ से वाहन के प्रवेश पर नो एंट्री लगा दिए जाने से हम दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने मेन रोड में सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराने और यहां लगे स्ट्रीट लाइट को सुदृढ़ करने की भी मांग विधायक मनीष जायसवाल से की।
विधायक मनीष जायसवाल ने दुकानदारों की सबसे बड़ी समस्या मेन रोड़ के दोनों ओर से यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए वाहन नो एंट्री को लेकर उनके साथ यातायात थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और दुकानदारों एवं ग्राहकों के हित में एक तरफ से तत्काल वाहनों के एंट्री पर छूट देने की मांग की।
यातायात थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा ने इस पर विधायक मनीष जायसवाल को सकारात्मक पहल करने का भरोसा भी जताया। इसके अलावे शौचालय की व्यवस्था कराने और स्ट्रीट लाइट को सुदृढ़ कराने का भी जल्द प्रयास करने का भरोसा जताया ।


















Jul 04 2023, 17:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.9k