डेंगू / चिकनगुनिया के रोकथाम हेतु शहरी क्षेत्रों में डेंगू सर्विलेंस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
![]()
हजारीबाग: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू / चिकनगुनिया के रोकथाम हेतु शहरी क्षेत्रों में डेंगू सर्विलेंस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सिविल सर्जन, हजारीबाग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
हजारीबाग नगर निगम के सभी 36 वार्ड के सुपरवाईजर, शहरी मलेरिया योजना के निरीक्षक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वयंसेवक, शहरी प्रा.स्वा. केन्द्र के शहरी स्वास्थ्य प्रबन्धक आदि को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी, हजारीबाग द्वारा भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओ को यह जानकारी दी गई कि डेंगू/चिकनगुनिया से बचाव हेतु घर-घर जाकर डेंगू सर्वे कार्य किया जाना है, जो जुलाई से नवम्बर तक खोज अभियान के तहत चलाया जाएगा।
सिविल सर्जन, हजारीबाग द्वारा यह बताया गया कि डेंगू / चिकनगुनिया एक प्रकार के परजीवी के कारण होता है जो हमारे शरीर में खास प्रकार के मच्छरों के काटने से प्रवेश करता है। मौनसून के समय जमा होने वाले पानी में जैसे गड्ढे, पानी की टंकी, फ्रीज, कूलर इत्यादि में जमा पानी इनके प्रजनन स्थल हैं। इसलिए इनके प्रजनन को नियंत्रित करने के लिए प्रजनन स्थलों को नष्ट किया जाना अतिआवश्यक है।
इसीलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष डेंगू / चिकनगुनिया खोज अभियान चलाया जाता है जिसमें नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत सभी शहरी इलाकों में घर-घर जाकर सर्वे एवं लावनाशी छिड़काव कार्य कराया जाता है।
इसके बचाव एवं नियंत्रण हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन कर जन-समुदाय को जागरूक किया जाता है। प्रशिक्षण में जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी, मैमूर सुलतान, महेन्द्र पाल, फैयाज आलम, रामाशंकर जायसवाल एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।















Jun 15 2023, 17:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k