मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक
डोर टू डोर सर्वे कर नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए दिए निर्देश
सरायकेला।: समाहरणालय सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता मे मतदाता सूची विषेश संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ मे बैठक आहूत की गई। बैठक मे उपायुक्त के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, सभी मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के सदस्य एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने मतदाता सूची विषेश संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए जाने वाले कार्य एवं गतिविधियों सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा आयोग के प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्री रिवीजन से संबंधित गतिविधियों के संपादन के लिए 1 जून 2023 से 16 सितंबर 2023 तक अवधि निर्धारित की गई हैं। 21 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 तक सभी BLO डोर टू डोर सर्वे कर नाम जोड़ने (फॉर्म -06) नाम विलोपन (फॉर्म 07) अथवा नाम सुधार/दोबारा मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना/ दिव्यांग को चिन्हित करने स्थान परिवर्तन करने हेतु (फॉर्म 08) से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे साथ ही परिवार के मुखिया अथवा परिवार के किसी सदस्य द्वारा बीएलओ रजिस्टर मे हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी BLO अभियान चलाकर डोर टू डोर सर्वे कर प्रत्येक घर के सदस्यों की जानकारी प्राप्त कर छूते हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु आवेदन पत्र ले लेंगे। उक्त पत्र प्रविष्ट के क्रम में मतदाताओं का मोबाइल नंबर, पता एवं ईमेल आईडी भी प्रवीष्ट करना सुनिश्चित करेंगे। आगे उपायुक्त ने विभिन्न राजनितिक दल से आए सदस्यगण से कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु क्षेत्र मे लोगो को जागरूक करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा BLA (बूथ लेवल अभिकर्ता) को एक्टिव कर अधिक से अधिक लोग का आवश्यकतानुसार आवेदन भरवाए। उपायुक्त ने कहा कार्यक्रम के सफल संचालन मे प्रशासन-पुलिस प्रशासन के साथ राजनितिक दल के सदस्यगण एवं समाजसेवी सदस्यों का सहयोग आपेक्षित है।











Jun 13 2023, 18:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k