नाई संघ ने अभिनंदन समारोह मनाने का लिया निर्णय
![]()
जहानाबाद : अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर जी को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा दूसरे बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह मनाने का लिया निर्णय।
संघ के जिला सचिव सह राष्ट्रीय जनता दल के जिला के महासचिव दिनेश प्रसाद ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव ,राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिह के द्वारा एक बार पुन: नाई संघ के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर जी पर विश्वास जताने और पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नाइयो में हर्ष व्याप्त है। इन्होंने उपरोक्त नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
जहानाबाद जिला के समस्त नाइयों ने अपने जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर को आगामी 29 अप्रैल 2023 को 11:00 पूर्वाहन से नाई आश्रम ठाकुरबारी जहानाबाद में अभिनंदन करने का निर्णय लिया है।
अतः आप तमाम नाई भाइयों से निवेदन है कि उपरोक्त तिथि को भारी संख्या में उपस्थित होकर अभिनंदन समारोह को सफल बनाने का कृपा करें। आप सभी का जिला सचिव दिनेश प्रसाद ठाकुर अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन जहानाबाद।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Apr 27 2023, 18:30