रामगढ़: सरहुल त्यौहार समाज को एक सूत्र में बांधे रखने का माध्यम है :- ब्रहमदेव महतो
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवम रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनिता चौधरी के दिशा निर्देश पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत दुलमी प्रखंड के इचातु पंचायत के कोरचे गाँव में आयोजित सरहुल महोत्सव का अयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो शामिल हुए और कार्यक्रम का उदघाटन फीता काटकर किया गया । मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो ने कहा की सरहुल हमारा प्राकृतिक पर्व है। हमें अपने प्रकृति को बचाने के लिए आने वाले पीढ़ियों को जागरूक करना होगा।
![]()
सरहुल पर्व द्वारा आदिवासी समुदायों को एक साथ जोड़ने और अपने सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त कराता है । हमारे पूर्वज प्राकृतिक के पूजक रहे थे और हम आने वाले पीढ़ियों को भी प्राकृतिक से जोड़कर रखने का काम करेंगे।।
![]()
मौके पर उसरा पूर्व मुखिया शैलेश चौधरी,दुलमी पंचायत के मुखिया रविन्द्र महतो,उसरा पंचायत समिति सदस्य बबिता देवी, सुरेश पटेल, प्रकाश महली, गोपी मुंडा, कारू राम मिस्त्री, रोहित मुंडा, भूषण मुंडा, सुगनाथ मुण्डा, देवानंद मुंडा, जयराम मुंडा, अमूल्य प्रसाद, संत विलास करमाली, सुलेशन मुंडा, कन्हाई मुंडा सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति मुख्य रूप से हुआ।।
Apr 06 2023, 21:28