/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1623483550950716.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1623483550950716.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1623483550950716.png StreetBuzz रामपुर में कांग्रेसियों ने खेली फूलों की होली Rampur
रामपुर में कांग्रेसियों ने खेली फूलों की होली


रामपुर में आज कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक अफरोज अली खां के आवास में रंगों भरा त्यौहार होली धूमधाम से मनाया। कांग्रेस नेताओं ने फूलों से होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी।

जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि रामपुर में हमेशा से सांस्कृतिक तरीके से हिन्दू मुस्लिम दोनों मिलकर होली का त्योहार मनाते हैं। रंगों का त्यौहार सर्व धर्म एकता का प्रतीक है। होली से जुड़े विभिन्न किंवदंतियों का उत्सव लोगों को सच्चाई की शक्ति के बारे में आश्वस्त करता है, क्योंकि इन सभी किंवदंतियों का नैतिक बुराई पर अच्छाई की जीत है।

ये सभी लोगों को अपने जीवन में एक अच्छे आचरण का पालन करने और सच्चे होने के गुण में विश्वास करने में मदद करती हैं। होली लोगों को सच्चे और ईमानदार होने के गुण में विश्वास करने और बुराई से लड़ने में मदद करती है।