छात्र जदयू अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने सैकड़ों साथियों के साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का किया भव्य स्वागत
गया। जनता दल यूनाइटेड प्रदेश द्वारा पूरे बिहार में अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल लगाकर भीम संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आज गया जिले के संग्रहालय में हो रहे भीम संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने अपने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिंदाबाद के नारों व माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा की माननीय मंत्री हमारे गार्जियन अशोक चौधरी जी का गया आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। बाबा साहेब की विचारों , भावनाओं और उनके सोच की तर्ज पर माननीय मंत्री साहब काम कर रहे है। साथ ही हमारे मुख्यमंत्री ने जिस बिहार को पिरोया है उसमे हर जाति और हर वर्ग के लोगो का हित हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों और दलितों को हर क्षेत्र में चाहे पढ़ाई हो, चाहे नौकरी, चाहे सरकारी योजनाओं का लाभ हो। उनके लिए उचित व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। इस मौके पर माननीय मंत्री जी के साथ संवाद कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता व जिले के अनेकों गणमान्य लोग शामिल हुए साथ ही गया लोकसभा के सांसद माननीय विजय कुमार मांझी, राजगीर के विधायक कैलाश किशोर, पूर्व विधायक अजय पासवान, श्याम बिहारी राम, प्रमंडल प्रभारी विद्यानंद विकल इन सभी ने इस मौके पर अपनी बातों को रखा।
इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष रौशन कुमार , अमरजीत कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रौशन पटेल, प्रवक्ता प्रीति यादव, अनिल यादव, महासचिव गोरेलाल, गया कॉलेज अध्यक्ष कुंदन कुमार, रवि, रौशन, संजय, सौरभ, शिवम, बिट्टू, सूरज, अमित पुरषोत्तम, सत्यम, प्रत्युष लीजा, सुमा, रानी, काजल, पवन, विक्की, अजय, नवीन, सोनू, आयुष, नीरज, अनुराग व अन्य लोग रहे उपस्थित।

गया। जनता दल यूनाइटेड प्रदेश द्वारा पूरे बिहार में अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल लगाकर भीम संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आज गया जिले के संग्रहालय में हो रहे भीम संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने अपने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिंदाबाद के नारों व माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।


गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सभी विकास मित्रो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर प्रसाद मेहता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मानपुर प्रेरणा रानी और पीएचसी डोभी के चिकित्सक रजनीश कुमार देव उपस्थित दिखे।
गया/फतेहपुर। होली एवं शब ए बरात त्योहार में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए फतेहपुर थाना परिसर में शनिवार को जनप्रतिनिधियो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बीडीओ, थानाध्यक्ष, सीओ ने जनप्रतिनिधियो से त्योहार में शांति ब्यवस्था कायम रखने में सहयोग का अपील किए।
गया। शहर के नैली रोड खटकाचक एवं दुबहल स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में बीते दिन हुए वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। वार्षिक परीक्षा में सफल सभी छात्रों को अंक प्रमाण पत्र के साथ कक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व पुरस्कार दिया गया।
गया/डोभी। बीआरसी भवन डोभी के मुख्य द्वार पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन शनिवार के किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता डोभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के द्वारा किया गया।
गया/गुरुआ। गुरुआ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गया के निर्देश पर एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों को भुकम्प से बचाव करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल भी कराया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों को भुकम्प आने के बाद अपनी जान माल की सुरक्षा कैसे करे?
गया/बाराचट्टी। बिहार लोजपा प्रदेश सद्स्यता प्रभारी संजय रविदास ने शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के हॉहेसाड़ी गांव निवासी ग्रामीण लोजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष केदार पासवान के आवास पर असामयिक निधन हो जाने के कारण उनके शोकसंप्त परिजनों से मिले।
गया/डोभी। दो वाहनों की आमने सामने टक्कर गया डोभी सड़क मार्ग के बजौरा मोड़ के समीप हो गई। इस घटना में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जाती है। क्षतिग्रस्त वाहनों को शनिवार की दोपहर तक हटाया नहीं गया।
गया। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा गया जिले के विष्णुपद, शमशान घाट, तुलसी उद्यान, गयाजी डैम, सीता पथ, सीता कुंड स्थानों का घूम घूम कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अपने पितरों की तर्पण करने अब सालोंभर तीर्थयात्री विष्णुपद आते हैं। उन सभी तीर्थ यात्रियों को और कैसे बेहतर सुविधा दिया जाए, जिसे लेकर आज निरीक्षण किया गया। पितृपक्ष मेला अवधि में यात्रियों का सैलाब रहता है, इसे देखते हुए फल्गु नदी में आने हेतु सेपरेट एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाने पर स्थल निरीक्षण करते हुए विचार विमर्श किया गया, ताकि यात्रियों को बिना कठिनाई के फल्गु नदी में पहुंच कर तर्पण कर सकते हैं।
Mar 04 2023, 23:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
74.1k