जन वितरण प्रणाली डीलरों के खिलाफ विधायक विभा देवी की शिकायत पर गठित समिति में किया गया संशोधन, जानिए पूरा डिटेल
नवादा :- बिहार विधान सभा-237 नवादा विधान सभा क्षेत्र से विधायक विभा देवी एवं बिहार विधान परिषद-सह-समान्य परियोजन समिति के सदस्य अशोक कुमार के द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी नवादा को संबोधित करते हुए जन वितरण प्रणाली की दुकानों से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 20 प्रतिसत अनाज डीलरों और संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग से गवन किये जाने और संबंधित लाभुकों को 05 किलोग्राम की जगह 04 किलोग्राम अनाज की आपूर्ति करने के संबंध में लिखित शिकायत पत्र दिया गया था।
उक्त शिकायत पत्र की जांच हेतु जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
जो निम्न प्रकार है:-
1. श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, (02) श्रीमती अमु अमला वरीय उप समाहर्ता नवादा और (03) श्री संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी नवादा
![]()
गठित जांच दल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उक्त आवेदन पत्र में अंकित बिन्दुओं की जाॅच कर सुस्पष्ट प्रतिवेदन जिलाधिकारी को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
Feb 27 2023, 20:19