/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1484363009411846.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1484363009411846.png StreetBuzz हज़ारीबाग:भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक Ranchi
हज़ारीबाग:भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की हुई बैठक


हजारीबाग जिला के गुरुदयाल महतो उच्च विद्यालय बड़कागांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक यादव एवं संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू ने किया। 

इस बैठक के मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर नीरा यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू के लोकप्रिय विधायक श्री जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव,हजारीबाग के मेयर श्रीमती रोशनी तिर्की, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकी महतो, भाजपा चूरचू मंडल अध्यक्ष श्री मुरारी सिंह,भाजपा विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,विनोद कुमार केसरी, सहित हजारीबाग जिला के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष गण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की 647 जयंती मनाई गई

 अमर बाउरी ने की पुष्पंजली ,कहा-यदि कोई श्री राम को झूठा बता रहा है तो वो हमारे महर्षि वाल्मीकि को झूठा बता रहा।

रांची: अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की 647 जयंती के अवसर पर पुष्पंजली अर्पित की।

मौके पर उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कवि रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को 1376 ईस्वी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के गोबर्धनपुर गांव में हुआ था। रविदासजी चर्मकार कुल से होने के कारण जूते बनाते थे। ऐसा करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती थी और वे पूरी लगन और परिश्रम से अपना कार्य करते थे।

 

उन्होंने कहा उनका जन्म ऐसे समय में हुआ था जब उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मुगलों का शासन था। चारों ओर अत्याचार, गरीबी, भ्रष्टाचार व अशिक्षा का बोलबाला था। उस समय मुस्लिम शासकों द्वारा प्रयास किया जाता था कि अधिकांश हिन्दुओं को मुस्लिम बनाया जाए। संत रविदास की ख्याति लगातार बढ़ रही थी जिसके चलते उनके लाखों भक्त थे। जिनमें हर जाति के लोग शामिल थे। 

यह सब देखकर एक मुस्लिम 'सदना पीर' उनको मुसलमान बनाने आया। उसका सोचना था कि यदि रविदास मुसलमान बन जाते हैं तो उनके लाखों भक्त भी मुस्लिम हो जाएंगे। ऐसा सोचकर उनपर हर प्रकार से दबाव बनाया गया, लेकिन संत रविदास तो संत थे उन्हें किसी धर्म से नहीं मानवता से मतलब है। उन्होंने अपने दोहे के माध्यम से भी धर्मपरिवर्तन को नकारा। 

संत रविदास ने कहा था -

मैं नहीं दब्बू बाल गँवारा, गंगत्याग महूँ ताल किनारा।।

प्राण तजूँ पर धर्म न देऊँ, तुमसे शाह सत्य कह देऊँ ।। 

चोटी शिखा कबहुँ नहीं त्यागूँ, वस्त्र समान देह भल त्यागूँ ।। 

कंठ कृपाण का करौ प्रहारा, चाहै डुबावो सिंधु मंझारा ।। 

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज भी कई लोग अनुसूचित जाति समाज को धर्मपरिवर्तन के लिए प्रयास करते है। लेकिन हमें समझना होगा कि जब हमारे पूर्वजों ने लाखों यात्राएं सहकर्मी अपने धर्म और संस्कृति को नहीं छोड़ा तो आज हम सब कैसे अपने धर्म और संस्कृति को छोड़ सकते हैं

उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म के सबसे बड़े ईश्वर भगवान श्रीराम को दुनिया से परिचय करवाने वाले महर्षि वाल्मीकि भी अनुसूचित जाति समाज से ही आते थे यदि कोई श्री राम को झूठा बता रहा है तो वो हमारे महर्षि वाल्मीकि को झूठा बता रहा। 

आज के कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम,नीरज पासवान,सीताराम रवि,जोगेन्द्र लाल,राजीव राज लाल,सीमा पासवान,रंजन पासवान,खुदा राम,कमलेश राम,राकेश राम,सतेंद्र रजक,संदीप कुमार,बिनोद राजन,कमलेश किशोर,उपेन्द्र रजक,नीरज नायक,संजय रविदास,करन नायक आदि उपस्तिथ हुए ।

19 वर्षीय रहमूल अंसारी था गंभीर बीमारी से ग्रस्त,नही खाया 19 वर्षों से खाना,सर्जन डॉ. अनुज की टीम ने दी ऑपरेशन करके उसे नई जिंदगी


दुमका: जीवन के लिए जरूरी है भोजन,अगर भोजन नही करे तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।लेकिन दुमका का एक शख्स है, जिसने 19 साल से खाना ही नहीं खाया। वह एक ऐसा बीमारी से ग्रस्त था कि उसको भोजन करना मुशिकल हो गया था। रहमूल अंसारी की कहानी दर्दभरी है।

विदित हो कि दुमका निवासी 19 वर्षीय रहमूल अंसारी को टेम्पोरोमेंडीबुलर ज्वाइंट ऐंकलोसिस नामक गंभीर बीमारी हो गयी थी। वे जन्म से ही इस बीमारी से ग्रसित थे। इस बीमारी के कारण जन्म से लेकर अब तक वो मुंह खोलने में पूरी तरह से असमर्थ थे। मुंह पूरी तरह से बंद होने के कारण वो पिछले 19 साल से सिर्फ पेय पदार्थ पर जीवित थे। इन 19 सालों में उन्होंने अन्न का एक दाना नहीं खाया था।

रहमूल के पिता बताते हैं कि जन्म से लेकर अब तक रहमूल ने अनाज का एक दाना तक नहीं खाया। ना सिर्फ खाने में बल्कि बोलने में भी उसको काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा था। ऐसे में उसकी जिंदगी बेहद मुश्किल से गुजर रही थी। परिवार के लोग परेशान थे। इसी बीच परिजन रहमूल को हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल लेकर आए।

हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अनुज की टीम ने दो फरवरी को रहमूल की सर्जरी की। सर्जरी कामयाब रही। जिसके बाद आखिरकार 19 साल के बाद मरीज अपने मुंह को खोल पाने में सक्षम हुआ।

बीमारी को लेकर डॉक्टर अनुज ने बताया कि टेम्पोरोमेंडीबुलर जाइंट ऐंकलोसिस की ना सिर्फ सर्जरी जटिल होती है बल्कि ऐसे मामलों में मुंह बंद होने के कारण एनेस्थीसिया देना भी काफी मुश्किल का काम होता है। उन्होंने आगे बताया कि ऐंकलोसिस के कारण मरीज का नीचे के जबड़ा दोनों तरफ उसके खोपड़ी के हड्डी से पूरी तरह से जुड़ी हुई थी।

पांच घंटे चला ऑपरेशन

डॉक्टर ने बताया कि रहमूल का करीब पांच घंटे तक ऑपरेशन चला। जिसमें नीचे के जबड़े को दोनों तरफ खोपड़ी की हड्डी से अलग किया गया। उसके बाद ऑपरेशन कर चेहरे की विकृति को भी ठीक किया गया। ऑपरेशन के दौरान टीम में डॉ. अनुज, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, डॉ राजेश रौशन और हेल्थ पाइंट ओटी टीम के सदस्य शामिल रहे।