/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz केडीआर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन lucknow
केडीआर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जौनपुर। जनपद की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था केडीआर फाउंडेशन के तत्वावधान में केडीआर हाउस, 36 बदलापुर, जौनपुर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के तमाम लोगों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर के दौरान लगभग 150 मरीजों की आँखों की निःशुल्क जाँच की गई।
मोतियाबिंद की पहचान: जाँच के उपरांत करीब 80 मरीजों में मोतियाबिंद (Cataract) की पुष्टि हुई। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की भी विशेष जाँच की गई, जिसमें लगभग 70 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया है, उन्हें फाउंडेशन द्वारा आरजे शंकरा अस्पताल ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा, जिससे उन्हें आँखों की रोशनी वापस पाने में पूरी मदद मिल सके। केडीआर फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण और जरूरतमंद क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य सुधार और नेत्र देखभाल की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष विनोद आर सिंह ने बताया कि मानवता की सेवा करना ही इस संस्था का उद्देश्य है। अपने माता पिता के आशीर्वाद से वे हमेशा लोगों की भलाई का काम करते रहेंगे।
दलित सम्मेलन में सपा प्रमुख अखिलेश ने भाजपा सरकार पर किया हमला, बोले- अंगद का पैर रखने के लिए जमीन भी चाहिए
-सपा ने आगरा में दलित सम्मेलन को किया आयाेजित

लखनऊ,आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे आगरा में पार्टी की ओर से आयाेजित दलित महा सम्मेलन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने भाजपा काे दलित विराेधी और विकास विराेधी बताते हुए अपनी सरकार के कार्याें का उल्लेख किया उन्हाेंने कहा कि मेट्रो, रफ्तार वाले एक्सप्रेसवे, आगरा से नोएडा तक के एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड को सपा सरकार की देन है। उन्होंने 100 और 108 एंबुलेंस सेवाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि आज भी लोगों के घरों में लैपटॉप चल रहे होंगे। उन्होंने दोहराया कि इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा।

रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में दलित महा सम्मेलन का आयोजन राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव सपा रामजीलाल सुमन के संयोजकत्व में आगरा में पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में किया गया । इसमें आगरा, अलीगढ मण्डल के जनपदों सहित 25 जनपदों से पार्टी के सांसद विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी का जनाधार बढ़ाने और दलित वोटरों को पार्टी से जोडने हेतु दलित महासम्मेलन आयोजित किया गया।

आगरा में करीब 45 मिनट के अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा से पीडीए आंदोलन की शुरुआत हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस दलित सम्मेलन के बाद भाजपा की जमीन खिसक जाएगी तो जब जमीन नहीं होगी तो अंगद का पैर कहां रखोगे। उन्हाेंने कहा कि जबसे पीडीए ने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में हराया है, तबसे भाजपा षड्यंत्र कर 10 साल में भेदभाव की सरकार चला रही है। जो लोग डबल इंजन की बात करते हैं काशी में डबल इंजन जीराे पर आया है। उन्हाेंने पीडीए के फुल फार्म पीड़ित, दुखी और अपमानित बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर लीक हाेते हैं और फिर परीक्षा रद्द करने का काम करते हैं। अखिलेश यादव सम्मेलन में सम्मिलित होने के बाद डा0 आकाश अग्रवाल नव निर्वाचित सदस्य विधान परिषद के परिजनों से भेंट के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर मंच पर प्रो0रामगोपाल यादव- प्रमुख महासचिव सपा/ सांसद राज्यसभा, हरेन्द्र मलिक सांसद मुजफ्फरनगर, रुचि वीरा सांसद मुरादाबाद, रागिन सोनकर विधायक मछली शहर, तूफानी सरोज विधायक केराकत, अंकित भारती विधायक सैदपुर, श्याम सुन्दर भारती विधायक बछरावा, एम0एल0 भारती अध्यक्ष बाबा वाहिनी उ0प्र0, सर्वेश अम्बेडकर पूर्व मंत्री समेत कई सांसद-विधायक, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया: रविवार को निर्जला व्रत के बाद तालाबों के किनारे पूजा की; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। छठ पर्व पर रविवार को व्रतियों ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को पूजा के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर और ग्रामीण इलाकों में कई जगह तालाबों के किनारे पूजा हुई।

छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से हुई थी। शनिवार को खरना हुआ, जिसके लिए खास प्रसाद बनाए गए। बाजारों में लोगों ने खरीदारी की और छठ पूजा समितियों ने पूजा स्थलों की सफाई की।

पं. प्रदीप तिवारी ने बताया कि अथर्ववेद में भी छठ पर्व का वर्णन है। मान्यता है कि सच्चे मन से छठ माता और सूर्य देव की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। माताएं बच्चों और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

इस मौके पर कई लोग सूर्य देव को दंडवत प्रणाम करते हैं। वे घर में कुल देवी या देवता को प्रणाम करने के बाद नदी तट तक दंडवत जाते हैं। पहले खड़े होकर सूर्य देव को प्रणाम करते हैं, फिर पेट के बल जमीन पर लेटकर दाहिने हाथ से एक रेखा खींचते हैं। नदी तट तक पहुंचने तक वे इस प्रक्रिया को दोहराते हैं।

छठ गीतों से माहौल गूंजता रहा और घरों से भी गीत सुनाई दिए। सूर्यास्त के बाद लोग अपने घर लौटे। रातभर जागरण किया जाता है।
मुरार नगर में छठी मैया के उपलक्ष्य में भव्य दंगल, अयोध्या के बाबा राठी और पंजाब के जोरावर के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई। मुरार नगर सोम में छठी मैया के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर किया। दंगल में दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण अयोध्या के प्रसिद्ध पहलवान बाबा राठी और पंजाब के पहलवान जोरावर के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला रहा। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दंगलप्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया तथा पूरे आयोजन का आनंद लिया। प्रशासन की व्यवस्थाएं भी सराहनीय रहीं। आयोजक जितेंद्र सिंह उर्फ अंकित सिंह ने सभी दर्शकों, पहलवानों, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, पत्रकारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को छठी मैया के जागरण का आयोजन किया जाएगा।
दो दिन से लापता बालिका का गांव के बाहर मिला शव

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में घर से बाहर खेल रही 4 वर्षीय बालिका के लापता होने के दो दिन बाद गांव के बाहर उसका शव बरामद हुआ है। शव बरामदगी की सूचना से गांव में हड़कंप मचा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बरामदगी स्थल का निरीक्षण कर अधीनसथोँ आवश्यक दशा निर्देश दिए हैं।
      पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया 13 नवंबर को थाना लोनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कमालपुर निवासी ध्यान सिंह पुत्र रामरतन द्वारा अपनी 04 वर्षीय पुत्री के घर के बाहर खेलते समय लापता हो जाने तथा वापस घर न आने के संबंध में थाना लोनार पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर *थाना लोनार पर गुमशुदगी पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना लोनार पुलिस द्वारा बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी ।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर लगाया गया था। 15 नवंबर को गांव के बाहर भाग में बच्ची का शव मिला।फील्ड युनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकंलन की कार्यवाही की गयी है। शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
स्वगणना में लगाए गए प्रगनकों और पर्यवेक्षकों को वितरित किये गए प्रपत्र
‎ Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई ‎जिलाधिकारी राहुल पांडेयऔर अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में जनगणना 2027 के अंतर्गत  प्रगणक एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्त पत्र, एएचएल, परिचय पत्र एवं तथा अन्य प्रपत्र वितरित किया गया। वितरण का कार्य विकासखंड वार लगाए गए वितरण काउन्टर से किया गया 
‎      ‎उपजिलाधिकारी सादर गुलाब चन्द्र ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना दिनाँक 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक  किया जाएगा। उक्त कार्य हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को पहले से ही जिलाधिकारी हरदोई के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लक्ष्य दे दिया गया है। तहसील सदर में तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पारिषद एवं अधिशासी अधिकारी गोपामऊ जनगणना 2027 में चार्ज अधिकारी है।  सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन सह  चार्ज अधिकारी हैं। नगर पालिका हरदोई द्वारा भी  वितरण  कराया जा रहा है। नगर पंचायत गोपामउ द्वारा पूर्व से  वितरण कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी हरदोई दीपाली भार्गव के निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र एवं तहसीलदार सदर द्वारा अपनी उपस्थिति में सभी प्रगणक एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को वितरण संपन्न कराया है।
21 नवंबर को पिहानी में जुटेंगे पर्यटन क्षेत्र के दिग्गज, ऐतिहासिक धरोहरों का करेंगे भ्रमण

Sb न्यूज़ रिपोर्टर बबलू प्रजापति
पिहानी। कस्बे कीऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के नक्शे पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 21 नवंबर को विशेष आयोजन किया जाएगा। मरहूम नवाब बब्बे मियां फाटक से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजक नवाब अरशद जैदी होंगे। इसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित टूर ऑपरेटर शामिल होकर पिहानी के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
प्रस्तावित भ्रमण में रौजा सदर जहां, प्रहलाद कुंड, रसखान से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियां और नरसिंह आश्रम सहित अन्य पुराने स्थलों को शामिल किया गया है। इस दौरान पिहानी की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय खानपान और ग्रामीण जीवनशैली से भी मेहमानों को परिचित कराया जाएगा।
आयोजकों का उद्देश्य पिहानी के साथ उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। उनका मानना है कि गांवों की विरासत, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में पत्रकारों से भी सहभागिता की अपील की गई है, ताकि ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय विरासत के संरक्षण पर सार्थक चर्चा हो सके। पहल को सरकार के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान की भावना से जोड़ते हुए आयोजकों ने अपनी माटी, अपना गांव, अपनी पहचान और अपना सम्मान का संदेश दिया है।
सोनभद्र: ताताब में डूबने से भाई-बहन और बहनोई की मौत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जिले में अनपरा थाना क्षेत्र स्थित कुलडोमरी ग्राम पंचायत में रविवार सुबह तालाब में नहाने गये भाई-बहन व बहनोई की गहरे पानी में डुबने से मौत हो गई। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए।

थानाध्यक्ष राजेश जी चाैबे ने बताया कि रविवार की सुबह राम प्रसाद की पुत्री उर्मिला अपने भाई राजू और पति अनिल शर्मा के साथ तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान नहाते समय बहन और बहनोई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को संकट में देख भाई उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और तीनों डूब गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए। एक ही परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बनी इशिका  गुप्ता
सर्वत्र प्रशंसा और घर घर में चर्चा बधाई और शुभकामना संदेशों का सिलसिला जारी

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई में महिला सशक्तिकरण की सशक्त उदाहरण बनी इशिका गुप्ता की प्रशंसा सर्वत्र हो रही है घर घर में उनकी चर्चा हो रही है
इशिका गुप्ता रेलवे हरदोई में प्रतिष्ठित व्यवसायी संजीव कुमार गुप्ता की बेटी हैं उनकी माँ मनीषा गुप्ता एक गृहणी हैं उनकी रेलवे गंज में महेश हलवाई के नाम से प्रसिद्ध दूकान है
इशिका गुप्ता का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है और उन्होंने यहां स्थानीय सी एस एन पी जी कॉलेज में पदभार ग्रहण कर लिया है उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई व शुभकामना संदेशों का सिलसिला जारी है
संजय अवस्थी राष्ट्रीय संयोजक हरित एवं स्वच्छ भारत ने प्रवक्ता बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं संजय अवस्थी ने कहा कि इशिका गुप्ता नारी सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण हैं वे बेटियों के लिए प्रेरणा हैं उन्होंने समाज में जो स्थान बनाया है उसकी प्रशंसा करता हूं और उनकी निरन्तर प्रगति और सफल जीवन के लिए शुभ कामनाएं देता हूं
प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी टी डी पी जी कॉलेज जौनपुर ने इशिका गुप्ता को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं
अधिवक्ता संघ हरदोई की ओर से जेपी त्रिवेदी अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने भी बधाई  एवं शुभकामनाएं दी हैं
जाने माने अधिवक्ता अरविंद मौर्या ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे बेटियों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं
वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक सिन्हा, राजीव मोहन अवस्थी फाउंडर मैनेजर जे के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदोई, अधिवक्ता ओम प्रकाश पांडे, अधिवक्ता सूर्याकं द्विवेदी, अधिवक्ता अक्षय यादव,  वरिष्ठ पत्रकार रिसी सैनी, आनन्द गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार सम्पादक व प्रो. श्री बाला जी एंड कम्पनी, रवि श्रीवास्तव महामंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरदोई आदि ने बधाईयां व शुभकामनाएं दी हैं
डाक अवार्ड से सम्मानित राजेश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। डाक अवार्ड से सम्मानित कार्यालय सुपरवाइजर राजेश सिंह  को सवैक्षिक सेवा निवृत्ति मिलने के बाद आज नगर के पिहानी रोड स्थित जे के रिसोर्ट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में मंच पर डाक विभाग  के उच्च अधिकारियों समेत संस्कृत विद्यालय सकाहा के पूर्व प्राचार्य भी मौजूद रहे। इस दौरान राजेश सिंह को भावभीनी विदाई के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघायु की कामना की गई इस दौरान मंचासीन अतिथियोंका राजेश सिंह ने माल्यार्पण के साथ शाल उढाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । कार्यक्रम के मंशा सीन अतिथियों ने भी राजेश सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शाखा डाकपाल नीलम सिंह द्वारा आयोजित विदाई समारोह में डाक अधीक्षक हरदोई बीके सोनकर, डाक अधीक्षक बदायूं नीलेंद्र दुबे, कानपुर आरएमएस के प्रवर डाक अधीक्षक अशोक कुमार यादव, सेवा निवृत प्रवर डाक अधीक्षक एस एन  सिंह संस्कृति सकाहा विद्यालय के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य शिवकरण सिंह चौहान मंचासीन रहे इस दौरान एकाउंटेंट दलवीर सिंह यादव, अशोक मिश्रा, के एम अग्निहोत्री, हरिशचंद्र मिश्रा, पोखरी स्थित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके दुबे, पीके गुप्ता ने अपने उद्बोधन में राजेश सिंह को उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जीवन की बधाई दी तथा समय के साथ स्वैच्छिक सेवा निवृत्त  लेने पर शुभकामनाएं और साधुवाद दिया।
राजेश सिंह ने कहा कि वह अपने 32 साल के सेवा काल में सेवानिवृत्ति के अपनों से मिले प्रेम और सौहार्द से भाव विभोर है उन्होंने सभी का आभार  व्यक्त किया इस दौरान आर एन द्विवेदी, के एम अग्निहोत्री, सुरेश चंद्र बाजपेई, के के अग्निहोत्री, अशोक गुप्ता, भगवान सहाय, रामखेलावन, सुबोध मिश्रा, नीलेश श्रीवास्तव, ऋषि कुमार सैनी, एसके विमल, रविंद्र सिंह चौहान, बृजेश कुमार पांडे,एन पी सिंह, एपी सिंह फर्रुखाबाद, अशोक मिश्रा, अरुण शुक्ला, कप्तान सिंह यादव, उमाकांत पांडे, प्रमोद मिश्रा, राकेश बाजपेई, कमल किशोर, कलेक्टर पाल और शाल उढ़ाकर सम्मान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवार डाक अधीक्षक सेवानिवृत्ति एस एन सिंह ने की कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश दीक्षित के द्वारा किया गया।