डाक अवार्ड से सम्मानित राजेश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। डाक अवार्ड से सम्मानित कार्यालय सुपरवाइजर राजेश सिंह को सवैक्षिक सेवा निवृत्ति मिलने के बाद आज नगर के पिहानी रोड स्थित जे के रिसोर्ट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में मंच पर डाक विभाग के उच्च अधिकारियों समेत संस्कृत विद्यालय सकाहा के पूर्व प्राचार्य भी मौजूद रहे। इस दौरान राजेश सिंह को भावभीनी विदाई के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघायु की कामना की गई इस दौरान मंचासीन अतिथियोंका राजेश सिंह ने माल्यार्पण के साथ शाल उढाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । कार्यक्रम के मंशा सीन अतिथियों ने भी राजेश सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शाखा डाकपाल नीलम सिंह द्वारा आयोजित विदाई समारोह में डाक अधीक्षक हरदोई बीके सोनकर, डाक अधीक्षक बदायूं नीलेंद्र दुबे, कानपुर आरएमएस के प्रवर डाक अधीक्षक अशोक कुमार यादव, सेवा निवृत प्रवर डाक अधीक्षक एस एन सिंह संस्कृति सकाहा विद्यालय के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य शिवकरण सिंह चौहान मंचासीन रहे इस दौरान एकाउंटेंट दलवीर सिंह यादव, अशोक मिश्रा, के एम अग्निहोत्री, हरिशचंद्र मिश्रा, पोखरी स्थित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके दुबे, पीके गुप्ता ने अपने उद्बोधन में राजेश सिंह को उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जीवन की बधाई दी तथा समय के साथ स्वैच्छिक सेवा निवृत्त लेने पर शुभकामनाएं और साधुवाद दिया।
राजेश सिंह ने कहा कि वह अपने 32 साल के सेवा काल में सेवानिवृत्ति के अपनों से मिले प्रेम और सौहार्द से भाव विभोर है उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान आर एन द्विवेदी, के एम अग्निहोत्री, सुरेश चंद्र बाजपेई, के के अग्निहोत्री, अशोक गुप्ता, भगवान सहाय, रामखेलावन, सुबोध मिश्रा, नीलेश श्रीवास्तव, ऋषि कुमार सैनी, एसके विमल, रविंद्र सिंह चौहान, बृजेश कुमार पांडे,एन पी सिंह, एपी सिंह फर्रुखाबाद, अशोक मिश्रा, अरुण शुक्ला, कप्तान सिंह यादव, उमाकांत पांडे, प्रमोद मिश्रा, राकेश बाजपेई, कमल किशोर, कलेक्टर पाल और शाल उढ़ाकर सम्मान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवार डाक अधीक्षक सेवानिवृत्ति एस एन सिंह ने की कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश दीक्षित के द्वारा किया गया।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k