/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz बेटे को स्कूल में अपमानित करने पर डीआईजी ने प्रधानाचार्य समेत तीन पर दर्ज कराई एफआईआर lucknow
बेटे को स्कूल में अपमानित करने पर डीआईजी ने प्रधानाचार्य समेत तीन पर दर्ज कराई एफआईआर

सीनियर छात्र की शिकायत के बाद मासूम को कई कक्षाओं में घुमाने का आरोप, परिवार ने उठाए स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने डीपीएस एल्डिको शाखा रायबरेली राेड की प्रधानाचार्य, काउंसलर और रोबोटिक्स शिक्षक पर एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि कक्षा तीन में पढ़ने वाले उनके आठ वर्षीय बेटे को सभी छात्रों के सामने अपमानित किया गया, जिससे वह मानसिक आहत है। इतना ही नहीं जब परिवार ने शिकायत की तो उन पर भी दबाव बनाया गया। इसके बाद डीआईजी की शिकायत पर पीजीआई थाने में किशोर न्याय अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में रहने वाले डीआईजी का बेटा डीपीएस एल्डिको शाखा रायबरेली राेड में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि 15 अक्टूबर को रोबोटिक्स की कक्षा के दौरान एक सीनियर छात्र ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। इसकी जानकारी मिलने पर डीआईजी ने अगले दिन प्रधानाचार्य और काउंसलर से शिकायत की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।

आरोप है कि प्रधानाचार्य, काउंसलर और रोबोटिक्स शिक्षक उनके बच्चे को आरोपित छात्र की पहचान कराने के लिए कक्षा पांच से आठ तक के सभी सेक्शन में ले गए। लेकिन वह छात्र वहां नहीं मिला। जबकि प्रबंधन काे पता था कि वह बाहरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए स्कूल से बाहर गया हुआ था। डीआईजी का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की इस कार्रवाई से उनका बेटा मानसिक रूप से आहत है।

उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और स्कूल सोसाइटी व प्रबंधन समिति के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों से की, लेकिन प्रबंधन ने कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही शिकायत वापस लेकर समझौता करने का दबाव बनाया।

स्कूल प्रबंधन के रवैये से नाराज डीआईजी ने 28 अक्टूबर को पीजीआई थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर 11 नवंबर को प्रधानाचार्य, काउंसलर और रोबोटिक्स शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामला विभाग से जुड़ा होने के कारण पुलिस का कोई भी अधिकारी इस संबंध जानकारी नहीं दे रहा है।
बोर्ड परीक्षा : 2200 कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ड्यूटी*
*


*जनवरी तक फाइनल होगी कक्ष निरीक्षकों की तस्वीर, तैयारी में विभाग*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी धीरे-धीरे तेज हो रही है। केंद्र निर्धारण, छात्र संख्या की स्थिति करीब-करीब साफ हो चुकी है। अब केंद्राध्यक्ष, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर कवायद शुरू की गई है। परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण कराने के लिए शिक्षकों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए 15 नवंबर तक अंतिम तिथि तय की गई है। दो हजार से 2200 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई जाएगी। बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 81 केंद्रों की सूची जारी किया। 112 आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद कमेटी की तरफ से 90 केंद्र बनाने की सहमति दी गई है। जिसको परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।


दूसरी ओर परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने को लेकर कवायद भी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाध्यापकों का विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 15 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करें।



हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्र संख्या करीब 53 हजार है। मानक के हिसाब से दो हजार से 2200 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती भी इसी डाटा से की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दागी या विवादित शिक्षकों का डाटा अपलोड न किया जाए और केवल नियमित शिक्षकों का ही विवरण दिया जाए। समय से डाटा अपलोड होने से केंद्र निर्धारण और ड्यूटी आवंटन में आसानी होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि दो हजार से 2200 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। 15 जनवरी तक कक्ष निरीक्षकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक और 60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
एक सीओ, 22 इंस्पेक्टरों का किया जाएगा तबादला

*छह चौकी इंचार्जों समेत 30 जवान होंगे इधर - उधर*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आयोग की ओर से आगामी माह किया जा सकता है। इसके साथ ही तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इसी कड़ी में कालीन नगरी में एक सीओ और 22 इंस्पेक्टर को गैर जनपद भेजा जाएगा। जबकि कुल 53 लोगों को इधर से उधर किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले में लंबे समय से कार्यरत जवानों की सूचि प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा गत दिनों मांगी गई थी। आला अफसरों के निर्देश पर उनकी सूचि को बनाकर शासन को भेजने का काम किया गया है। जल्द ही औराई सीओ तथा 22 इंस्पेक्टरों का तबादला दूसरे जनपदों में किया जाएगा। इसके अलावा एक ही थानों और चौकियों पर अर्से से कार्यरत छह चौकी प्रभारियों के साथ ही कुल 30 जवानों को इधर से उधर किया जाएगा। कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार कार्य होंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश संबंधित मातहतों को दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग द्वारा दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह एवं जनवरी प्रथम पखवारे में किया जा सकता है। ऐसे में आचार संहिता के पहले अफसरों, कर्मियों एवं जवानों को हटाने का काम किया जा रहा है ताकि निर्वाचन का काम सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। प्रशासन की ओर से मतदाता सूचि को भी दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है।
बालिका से दुष्कर्म और मारपीट कर नाले में धकेलने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली शहर के एक मोहल्ले में दुकान पर अकेली बैठी बालिका को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म कर नाले में फेकने के मामले में पुलिस ने प्रकाश में आये आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      प्राप्त विवरण में 13 नवम्बर को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री को ले गया तथा मारपीट कर नाले में धकेल कर चला गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।उक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 65 (2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सों एक्ट की वृद्धि की गयी है।
        पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त अमन रस्तोगी पुत्र विजय कुमार रस्तोगी निवासी आजादनगर थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया गया है।
विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न, हर घर तक पहुंचने का संकल्प
हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना पार्टी की प्राथमिकता : कमलेश मिश्र


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। भाजपा जिला कार्यालय पर विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी कमलेश मिश्र एवं जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों  अभियान संयोजक एवं बीएलए द्वितीय के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर सबको धरातल पर उतर एक एक वोटर तक पहुंचने का लक्ष्य दिया।
जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर छूटे हुए मतदाताओं को चिह्नित करें और SSR प्रक्रिया के माध्यम से उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। हर एक घर और हर एक वोट हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि  पार्टी अभियान चलाकर सभी छूटे मतदाताओं को जोड़ने का काम करेगी! उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा विशेष कैम्प लगाकर पूरे जनपद की आठो विधानसभा मे छूटे मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगी उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा प्राप्त की है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से SSR अभियान को पूरी जिम्मेदारी एवं सक्रियता से सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रयागराज प्रेस क्लब से राजकुमार निष्कासित, सुनील सोमवंशी बने प्रचार सचिव*
"
*अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह*
*की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति*

प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रविवार को प्रयागराज प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों में निष्क्रियता और मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रचार सचिव राजकुमार राकी को क्लब की प्राथमिक सदस्यता और प्रचार सचिव पद से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, सुनील सोमवंशी को सर्वसम्मति से नया प्रचार सचिव नियुक्त किया गया।

*अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह* ने बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय पहल करने पर जोर दिया। इस दौरान सभी सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा कराने, परिचय पत्र बनवाने और पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी।

बैठक में उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ल, सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र विक्रम, सुनील बच्चन, वीरेंद्र राज, ज्योति चौरसिया, संतोष कुमार सिंह, गगन जैन, आनंद राज, विजेन्द्र कुमार और अभय सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लक्ष्मीशंकर वाजपेयी को अकबर इलाहाबाद अवार्ड
‘गुफ़्तगू’ के वार्षिक अवार्ड की घोषणा, 9-10 जनवरी को होगा आयोजन

साहित्य, पत्रकारिता, खेल और न्याय क्षेत्र के ख़ास लोगों का हुआ चयन

प्रयागराज। इस वर्ष का अकबर इलाहाबादी अवार्ड दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीशंकर वाजपेयी को दिया जाएगा। सुभद्रा कुमार चौहान अवार्ड नीलम राकेश (लखनऊ), डॉ. युगल सिंह (कोटा), गीता कैथल (लखनऊ) और डॉ. अलका प्रकाश (प्रयागराज) को दिया जाएगा। रविवार को राजरूपपुर में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक यह निर्णय लिया गया।
इसी तरह कुलदीप नैयर अवार्ड अजय राय (अमर उजाला से सेवानिवृत्त- वाराणसी), और अरविंद पांडेय (दैनिक जागरण-नई दिल्ली), मिल्खा सिंह अवार्ड डॉ. जूली ओझा, अदब नवाज़ अवार्ड अनिल कुमार ‘अन्नू भइया’ और प्रमोद कुमार बंसल को, प्रो. प्रीतम दास अवार्ड डॉ. प्रणव सलूजा और डॉ. मंगल सिंह को, कैलाश गौतम अवार्ड डॉ. नरेंद्र भूषण (लखनऊ), डॉ. सूर्या बाली (भोपाल) और मोहम्मद मुमताज़ हसन (गया, बिहार) को और उमेश नारायण शर्मा अवार्ड वरिष्ठ अधिवक्ता बशारत अली ख़ान और एडवोकेट कृष्ण बहादुर सिंह दिया जाएगा।
बैठक में सीमा अपराजिता अवार्ड डॉ. अलका अग्रवाल सिग्तिया (मुबंई), डॉ.नीतू सिंह (पटना), डॉ. नीरू मित्तल ‘नीर’(पंचकूला, हरियाणा) और रेनू श्रीवास्तव (शहडोल) को, डॉ. सुधाकर पांडेय अवार्ड अब्दुल खैर ख़ान (उसिया, ग़ाज़ीपुर), खुर्शीद दिलदारनगरी (ग़ाज़ीपुर), भाऊराव महंत (बालाघाट) और मोहम्मद इस्लाम (प्रयागराज) को, पुष्पिता अवस्थी अवार्ड अब्दुल बारी एमके (मुंबई), डॉ. सरिता कटियार (लखनऊ), विनोद कुमार विक्की (खगड़िया) और प्रो. अखिलेश चंद्र (आज़मगढ़) को देने का निर्णय लिया है।
‘गुफ़्तगू अवार्ड’ के लिए आलोक भदौरिया ‘अर्श’ (फिरोजाबाद), कमल चंद्रा (भोपाल), डॉ. पूनम आनंद (पटना), डॉ. अभिषेक कुमार (बेगुसराय, बिहार), सुनील दानिश (प्रयागराज), नीना मोहन श्रीवास्तव (प्रयागराज) और सुधा श्रीवास्तव ‘पीयूषी’ (प्रयागराज) का चयन किया गया है। ‘प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल-2’ के तहत 9 और 10 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के दौरान यह अवार्ड दिया जाएगा।
शताब्दी एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर सिर रखकर युवक ने दी जान, राजधानी एक्सप्रेस भी रुकी
अछल्दा में 13 बी क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, करीब पांच मिनट बाद रवाना हुई शताब्दी

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा कस्बे में शनिवार देर शाम एक युवक ने 12034 शताब्दी एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर सिर रख दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 13 बी क्रॉसिंग के पास खंभा नंबर 1116/22-24 के बीच हुई। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को इनायतपुर गांव के पास रोक दिया और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। ट्रेन की जांच के बाद करीब पांच मिनट में उसे आगे रवाना कर दिया गया।

उधर, डाउन ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण कानपुर जा रही राजधानी एक्सप्रेस को रात में क्रॉसिंग के बीच रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे गैंगमैन और आरपीएफ कांस्टेबल ने ट्रैक से शव हटवाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। युवक ने सफेद चेकदार शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था। तलाशी के दौरान लोअर की जेब से 125 रुपये मिले। जीआरपी प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा की जिला बैठक में ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की कार्यशाला सम्पन्न,कार्यकर्ताओं को दिया गया व्यापक दिशा-निर्देश
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन,तुलसीपार्क में रविवार को ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभियान की रूपरेखा,उद्देश्य और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मतदाता जोड़ो अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ तक पहुंचने और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि राजकिशोर मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं,पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं तक पहुंचने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,संशोधन कराने एवं त्रुटियों को दूर कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लोगों को जागरूक किया जाए। अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित समीक्षा भी की जाए।

कार्यशाला में सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,तुलसीपुर विधानसभा प्रभारी अनिल पासवान,उतरौला विधानसभा प्रभारी उदय प्रकाश त्रिपाठी,बलरामपुर विधानसभा प्रभारी राजेश राय चंदानी सहित जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वंदना पासवान,आद्या सिंह पिंकी,शिव प्रसाद यादव,संजय शुक्ल,महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू,बिन्दु विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैस,साधना पाण्डेय,ललिता तिवारी,नंदनी शुक्ल,अवधेश तिवारी तरुण,अरविन्द तिवारी,डॉ.प्रांजल त्रिपाठी,राजाराम गौतम,दीपचन्द्र जायसवाल,संदीप उपाध्याय,संदीप वर्मा सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती,बूथ स्तर पर सक्रियता तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
खाद, धान-गन्ना खरीद और गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर सख्त निर्देश

मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम पर भी जोर

       
सुलतानपुर 15 नवम्बर/ मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन  एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में आज आयोजित ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश में खाद की उपलब्धता एवं वितरण, धान क्रय, गन्ना क्रय, पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम तथा गो आश्रय स्थलों एवं निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं भरण-पोषण के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
           
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जनपद के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में उर्वरक का वितरण पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। ई-पॉस मशीन खराब होने की स्थिति में उसे तत्काल ठीक कराया जाए तथा सभी सहकारी समितियां निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से खुली रहें। सभी सहकारी समितियों पर जहां खाद की कमी हो वहां तत्काल डीएपी सहित अन्य सभी उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, जोत के रकबे एवं फसल की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
         उन्होंने उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ को प्रतिदिन उर्वरक वितरण की निगरानी करने के निर्देश दिए  तथा तिथिवार रिपोर्ट भी उपलब्ध कराए।
            प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसलों की हुई क्षति का स्थलीय सत्यापन कराते हुए तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति की धनराशि समय से उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
           धान क्रय की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने किसानों का पंजीकरण बढ़ाने तथा राजस्व विभाग को पंजीकरण के सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा निर्धारित लक्ष्य को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। धान क्रय की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
            गोवंश संरक्षण एवं गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पशुधन विभाग के अधिकारियों को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के समुचित संरक्षण एवं भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरण-पोषण योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लोगों को गोवंश गोद लेने के लिए प्रेरित करने, पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चारागाह की भूमि पर हरा चारा उगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वीवीजी राम जी योजना के अंतर्गत कैटल शेड का निर्माण कराने तथा वृहद गोवंश आश्रय स्थलों की क्षमता में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए गए।
        गन्ना क्रय की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गन्ना क्रय की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में गन्ने का कुल रकबा 6,894.187 हेक्टेयर है तथा लगभग 50.81 लाख कुंतल गन्ना उत्पादन संभावित है। वर्तमान पेराई सत्र में जनपद सुलतानपुर के अंतर्गत आने वाली कुल 04 चीनी मिलों के सापेक्ष 01 चीनी मिल द्वारा दिनांक 15 नवम्बर 2026 तक 3,500 कुंतल गन्ने की खरीद की जा चुकी है।
         पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, किसानों को फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक निरोधात्मक एवं जागरूकता संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
          जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन एवं मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा सभी विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।