मुकदमे की रंजिश में युवती के घर घुसकर चाकू से हमला, तीन घायल
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अन्तर्गत जोहरा बाग में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। छह साल पुराने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की रंजिश में एक युवक ने घर में घुसकर युवती और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवती की हालत गंभीर है।
क्षेत्राधिकारी नगर एन डी मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपित अज्लान युवती के घर पहुंचा और आवाज बदलकर दरवाजा खटखटाया। युवती की छोटी बहन आफरीन ने दरवाजा खोला तो आरोपित उसे धक्का देकर घर में घुस गया। इसके बाद उसने युवती सबरीन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी मां जायदा और नानी जन्नतुल निशा पर भी आरोपित ने चाकू से वार कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा और दरगाह थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उसकी तलाश की जा रही है। करीब छह साल पहले आरोपित अज्लान के खिलाफ युवती ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपित जेल भी गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह इलाके से चला गया था। शनिवार रात वह दोबारा युवती के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।









बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अन्तर्गत जोहरा बाग में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। छह साल पुराने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की रंजिश में एक युवक ने घर में घुसकर युवती और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवती की हालत गंभीर है।

शराब की दुकानों के शटर काटकर चोरी करने का आरोप, मुठभेड़ में गाजियाबाद निवासी एक बदमाश घायल; फर्जी नंबर प्लेट लगी कार और हथियार बरामद
मऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मऊ जनपद के महादेव घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता देखने को मिली।
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम द्वारा छठ पूजा महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद भदोही व मीरजापुर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा घाटों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि जिन घाटों पर जलस्तर अधिक एवं गहराई ज्यादा है। वहां मजबूत बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा नाव व गोताखोर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छठपूजा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ- सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गये । साथ ही घाटों पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया।अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने एवं वापस लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिसकर्मी निरंतर भ्रमणशील रहें। ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे छठ पूजा महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश और प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय धावक प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की फुल मैराथन (42.195 किमी.) और हाफ मैराथन (21.097 किमी.) दौड़ होगी। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण कराने में एक दिन शेष बचा है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 नवंबर हैं।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1