/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ के महादेव घाट पर छठ पूजा के दौरान सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद lucknow
मऊ के महादेव घाट पर छठ पूजा के दौरान सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
मऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मऊ जनपद के महादेव घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता देखने को मिली।

छठ पूजा के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं, पुरुषों और श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।

घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

पुलिस जवान लगातार निगरानी करते हुए भीड़ को व्यवस्थित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने में जुटे रहे। पर्व के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन की सतर्कता साफ दिखाई दी।

छठ महापर्व पर उमड़ी आस्था की भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला।

लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
महादेव घाट पर आस्था के साथ सुरक्षा और व्यवस्था की तस्वीर भी देखने को मिली।
महिला अधिवक्ता से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद पुलिस ने बाइकर्स लुटेरे को दबोचा, महिला वकील समेत दो लूट की घटनाओं में था तलाश

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जनपद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शनिवार देर रात्रि थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्रान्तर्गत छिनैती व लूट की घटना कारित करने वाले शातिर आराेपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आराेपित पैर में गोली लगने से घायल हैऔर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने रविवार काे बताया कि जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली अधिवक्ता शीबा खान 07 नवंबर को न्यायालय डबरई से ऑटो में अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ जा रही थी। इसी दौरान थाना रसूलपुर क्षेत्रन्तर्गत पीछे से आए ब्लैक पल्सर

मोटरसाइकिल पर दो लुटेराें ने उनका हैंड बैग लूटकर भाग निकलेे। महिला अधिवक्ता की ओर से बाइकर्स लुटेराें का पीछा किया गया ताे पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा दिखाकर मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने इस घटना काे लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

इसी के साथ ही 08 नवंबर को थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्रन्तर्गत संजय कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ टूण्डला से ऑटो में बैठकर अपने घर बिलहना आ रहा था, तभी गाजीपुर रोड पर पीछे से मोटर साइकिल सवार दो बदमाशाें ने उनकी पत्नी का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया तथा भाग गए। पीड़ित ने थाना बसई मौहम्मदपुर में मुकदमा दर्ज कराया।

लूटकांड की घटनाओं में थाना रसूलपुर पुलिस ने एक लुटेरे विकास वर्मा को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आराेपित मोहित पुत्र सूरज यादव निवासी नगला पचिया हिमायूपुर थाना दक्षिण फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

एएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि वांछित आराेपित मोहित मोढ़ा जलालपुर से मोतीनगर की तरफ आने वाला है। पुलिस ने आराेपित काे घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में आराेपित के पैर में गोली जा लगी और वह घायल हाे गया। गिरफ्तार आराेपित

के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, छिनैती एवं लूट के 6,600 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल आराेपित को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Mirzapur: कैबिनेट मंत्री ने 'जनसंवाद' में सुनीं सैकड़ों फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी ने आज सरदार पटेल चौराहा (पटेल चौक), भरूहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित 'जनसंवाद' कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं।जनसंवाद में जनपद के कोने-कोने से आए सैकड़ों फरियादियों, अपना दल (एस) एवं एनडीए घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित समस्याएं रखीं।
मंत्री जी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनमानस की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपना दल (एस) एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।
Mirzapur: छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिखे सक्रिय

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी नें घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

मीरजापुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने नारघाट से फतहा घाट तक पहुंचकर नगर पालिका परिषद द्वारा की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अध्यक्ष ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी के साथ सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद का प्रयास है कि घाटों पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिले। नगर पालिका अध्यक्ष ने जनसुविधाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नगरवासियों की सेवा और धार्मिक आयोजनों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद सदैव तत्पर है।
आयुक्त व डीआइजी नें छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने घाटों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम द्वारा छठ पूजा महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद भदोही व  मीरजापुर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा घाटों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि जिन घाटों पर जलस्तर अधिक एवं गहराई ज्यादा है। वहां मजबूत बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा नाव व गोताखोर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छठपूजा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ- सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गये । साथ ही घाटों पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया।अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने एवं वापस लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिसकर्मी निरंतर भ्रमणशील रहें। ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे छठ पूजा महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
प्रयागराज में होने वाली इंदिरा मैराथन में पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 नवंबर
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश और प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय धावक प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की फुल मैराथन (42.195 किमी.) और हाफ मैराथन (21.097 किमी.) दौड़ होगी। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण कराने में एक दिन शेष बचा है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 नवंबर हैं।

मुरादाबाद जनपद के क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मैराथन की शुरुआत ऐतिहासिक स्थल आनंद भवन से सुबह 6:30 बजे होगी। धावक शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम पहुंचकर दौड़ पूरी करेंगे।

फुल मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 11 सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

क्रीड़ाधिकारी ने आगे बताया कि मुरादाबाद मंडल के इच्छुक पुरुष और महिला खिलाड़ी वेबसाइट http://indiramarathon.co.in पर 17 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को बैंक का नाम, खाता संख्या व आईएफएससी कोड की जानकारी भी लानी होगी।
बाल दिवस पर बच्चों में दिखा उत्साह

*गोण्डा*। राज नरायन राम गनेश इंटर कालेज आजाद नगर बेलसर  में पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में  आयोजित बाल दिवस छात्र एवं छात्राओं ने प्रार्थना करके अपने अपने  गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से  चाचा नेहरू को याद किया। कालेज में करीब 4घन्टे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र व शिक्षक की सहभागिता से उपस्थित लोग मुग्ध हो गये।
इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती विमलेश शुक्ला, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पवनकुमार तिवारी, अयोध्या प्रसाद प्रजापति, शिवाकांत दूवे,अलोक शुक्ल, श्रीमती अनीता शुक्ला, श्रीमती ज्योति, पूजा,कु कंचन उपाध्याय, सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
गोवंश आश्रय स्थलों के निरीक्षण में मिली खामियां, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण


*तीन गौशालाओं में 337 गोवंश संरक्षित, भरथा इटहिया की गौशाला में नहीं मिले गोवंश; साफ-सफाई की व्यवस्था भी मिली खराब*


*लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति*


*गोण्डा 15 नवम्बर,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद तथा जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी एवं उपायुक्त (श्रम रोजगार), गोण्डा द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कटरा बाजार के साथ विकास खण्ड कटरा बाजार की ग्राम पंचायत गण्डाही, नकहा एवं नदावा सहित ग्राम पंचायत भरथा इटहिया में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के रख-रखाव, उनके लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आश्रय स्थलों के संचालन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न गौशालाओं में संचालन एवं गोवंश के रख-रखाव से संबंधित कई कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण में ग्राम पंचायत गण्डाही की गौशाला में 128, ग्राम पंचायत नदावा में 95 तथा ग्राम पंचायत नकहा में 114 गोवंश संरक्षित पाए गए। इस प्रकार उक्त तीन गौशालाओं में कुल 337 गोवंश संरक्षित मिले। वहीं ग्राम पंचायत भरथा इटहिया की गौशाला में कोई गोवंश संरक्षित नहीं पाया गया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा गोवंश के लिए बेहतर रख-रखाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आगामी शीत ऋतु को देखते हुए गोवंश को शीतलहर से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने, सुरक्षित आश्रय, आवश्यक संसाधन एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए।


*ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही पर हुई सख्त कार्रवाई*


निरीक्षण में ग्राम पंचायत गण्डाही, नकहा एवं नदावा के ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही सामने आने पर सचिव विवेकानंद ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में ग्राम विकास अधिकारी विवेकानन्द को विकास खण्ड मुजेहना से सम्बद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी कटरा बाजार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटरा बाजार तथा पशु चिकित्सा अधिकारी कटरा बाजार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए गौशालाओं में स्वच्छता, गोवंश के समुचित रख-रखाव, चारा-पानी तथा शीतलहर से बचाव की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
युवा आगे बढ़ना चाहता है, उसे अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए: योगी आदित्यनाथ
-पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं की : याेगी आदित्यनाथ

-राजधानी लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम आयाेजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्धाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव जनपदों के 53 हजार से अधिक छात्र—छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया।

इस अवसर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। हमने स्वामी विवेकानन्द के नाम पर यह अभियान अटल जयंती 25 दिसम्बर 2021 के दिन प्रारम्भ किया था। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 60 लाख छात्र —छात्राओं को टेबलेट वितरित हो चुके हैं। इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों से कहा कि लैपटाप का उपयोग पढ़ने और देश दुनिया को जानने में लगायें। हमारी सरकार का प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसके मन में एक जज्बा व संकल्प होता है वही युवा होता है। भारत का ज्ञान युवाओं के ज्ञान व पराक्रम से भरा पड़ा है। आपके अंदर बजरंग बली की ताकत है। योगी ने कहा कि युवाओं को उनकी शक्ति का अहसास कराने की आवश्यकता है। भारत दुनिया में सबसे युवा राष्ट्र है। भारत में उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा शक्ति पर विश्वास और युवा शक्ति का परिणाम है जो उत्तर प्रदेश में परिणाम देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक डा.नीरज बोरा, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कोहरे में मौत का कहर, भाई और दो बहनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा
सीतापुर में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरे तीनों भाई-बहनों की मौके पर मौत


सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तंबाैर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर गिरे तीनाें लाेगाें पर ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली उन्हें राैंदता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में मोटर साइकिल सवार दो बहनें और एक भाई की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि देवपालपुर गांव निवासी यशपाल (21), गायत्री (19) और पूजा (19) हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। रविवार सुबह भाई-बहन गांव आये थे। गांव के दो लोग अलग-अलग मोटर साइकिल से उन्हें लेने के लिए पहुंचे थे। एक बाइक पर यशपाल अपनी दोनों बहनों को बैठाकर घर जा रहा था। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर रिहार पेट्रोल पंप के निकट कोहरे के कारण तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे के समय बाइक सवार यशपाल और दाेनाें बहनाें ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके चलते तीनाें की माैके पर ही माैत हाे गई।सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शक के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।