/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz प्रयागराज में होने वाली इंदिरा मैराथन में पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 नवंबर lucknow
प्रयागराज में होने वाली इंदिरा मैराथन में पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 नवंबर
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश और प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय धावक प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की फुल मैराथन (42.195 किमी.) और हाफ मैराथन (21.097 किमी.) दौड़ होगी। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण कराने में एक दिन शेष बचा है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 नवंबर हैं।

मुरादाबाद जनपद के क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मैराथन की शुरुआत ऐतिहासिक स्थल आनंद भवन से सुबह 6:30 बजे होगी। धावक शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम पहुंचकर दौड़ पूरी करेंगे।

फुल मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 11 सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

क्रीड़ाधिकारी ने आगे बताया कि मुरादाबाद मंडल के इच्छुक पुरुष और महिला खिलाड़ी वेबसाइट http://indiramarathon.co.in पर 17 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को बैंक का नाम, खाता संख्या व आईएफएससी कोड की जानकारी भी लानी होगी।
बाल दिवस पर बच्चों में दिखा उत्साह

*गोण्डा*। राज नरायन राम गनेश इंटर कालेज आजाद नगर बेलसर  में पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में  आयोजित बाल दिवस छात्र एवं छात्राओं ने प्रार्थना करके अपने अपने  गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से  चाचा नेहरू को याद किया। कालेज में करीब 4घन्टे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र व शिक्षक की सहभागिता से उपस्थित लोग मुग्ध हो गये।
इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती विमलेश शुक्ला, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पवनकुमार तिवारी, अयोध्या प्रसाद प्रजापति, शिवाकांत दूवे,अलोक शुक्ल, श्रीमती अनीता शुक्ला, श्रीमती ज्योति, पूजा,कु कंचन उपाध्याय, सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
गोवंश आश्रय स्थलों के निरीक्षण में मिली खामियां, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण


*तीन गौशालाओं में 337 गोवंश संरक्षित, भरथा इटहिया की गौशाला में नहीं मिले गोवंश; साफ-सफाई की व्यवस्था भी मिली खराब*


*लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति*


*गोण्डा 15 नवम्बर,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद तथा जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी एवं उपायुक्त (श्रम रोजगार), गोण्डा द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कटरा बाजार के साथ विकास खण्ड कटरा बाजार की ग्राम पंचायत गण्डाही, नकहा एवं नदावा सहित ग्राम पंचायत भरथा इटहिया में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के रख-रखाव, उनके लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आश्रय स्थलों के संचालन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न गौशालाओं में संचालन एवं गोवंश के रख-रखाव से संबंधित कई कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण में ग्राम पंचायत गण्डाही की गौशाला में 128, ग्राम पंचायत नदावा में 95 तथा ग्राम पंचायत नकहा में 114 गोवंश संरक्षित पाए गए। इस प्रकार उक्त तीन गौशालाओं में कुल 337 गोवंश संरक्षित मिले। वहीं ग्राम पंचायत भरथा इटहिया की गौशाला में कोई गोवंश संरक्षित नहीं पाया गया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा गोवंश के लिए बेहतर रख-रखाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आगामी शीत ऋतु को देखते हुए गोवंश को शीतलहर से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने, सुरक्षित आश्रय, आवश्यक संसाधन एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए।


*ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही पर हुई सख्त कार्रवाई*


निरीक्षण में ग्राम पंचायत गण्डाही, नकहा एवं नदावा के ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही सामने आने पर सचिव विवेकानंद ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में ग्राम विकास अधिकारी विवेकानन्द को विकास खण्ड मुजेहना से सम्बद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी कटरा बाजार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटरा बाजार तथा पशु चिकित्सा अधिकारी कटरा बाजार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए गौशालाओं में स्वच्छता, गोवंश के समुचित रख-रखाव, चारा-पानी तथा शीतलहर से बचाव की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
युवा आगे बढ़ना चाहता है, उसे अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए: योगी आदित्यनाथ
-पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं की : याेगी आदित्यनाथ

-राजधानी लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम आयाेजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्धाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव जनपदों के 53 हजार से अधिक छात्र—छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया।

इस अवसर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। हमने स्वामी विवेकानन्द के नाम पर यह अभियान अटल जयंती 25 दिसम्बर 2021 के दिन प्रारम्भ किया था। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 60 लाख छात्र —छात्राओं को टेबलेट वितरित हो चुके हैं। इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों से कहा कि लैपटाप का उपयोग पढ़ने और देश दुनिया को जानने में लगायें। हमारी सरकार का प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसके मन में एक जज्बा व संकल्प होता है वही युवा होता है। भारत का ज्ञान युवाओं के ज्ञान व पराक्रम से भरा पड़ा है। आपके अंदर बजरंग बली की ताकत है। योगी ने कहा कि युवाओं को उनकी शक्ति का अहसास कराने की आवश्यकता है। भारत दुनिया में सबसे युवा राष्ट्र है। भारत में उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा शक्ति पर विश्वास और युवा शक्ति का परिणाम है जो उत्तर प्रदेश में परिणाम देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक डा.नीरज बोरा, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कोहरे में मौत का कहर, भाई और दो बहनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा
सीतापुर में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरे तीनों भाई-बहनों की मौके पर मौत


सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तंबाैर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर गिरे तीनाें लाेगाें पर ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली उन्हें राैंदता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में मोटर साइकिल सवार दो बहनें और एक भाई की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि देवपालपुर गांव निवासी यशपाल (21), गायत्री (19) और पूजा (19) हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। रविवार सुबह भाई-बहन गांव आये थे। गांव के दो लोग अलग-अलग मोटर साइकिल से उन्हें लेने के लिए पहुंचे थे। एक बाइक पर यशपाल अपनी दोनों बहनों को बैठाकर घर जा रहा था। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर रिहार पेट्रोल पंप के निकट कोहरे के कारण तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे के समय बाइक सवार यशपाल और दाेनाें बहनाें ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके चलते तीनाें की माैके पर ही माैत हाे गई।सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शक के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ रहे गन्ने से भरे ट्रक व ट्राले, लग रहा भीषण जाम

बहसूमा ।पेराई सत्र शुरू होते ही क्षेत्र की सड़कों पर गन्ने से ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राले मौत बनकर दौड़ रहे हैं। यातायात नियमों को ताक पर रखकर क्षमता से कई गुना अधिक गन्ना लादकर ले जा रहे ये वाहन न केवल हर पल बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं, बल्कि कस्बे और मुख्य मार्गों पर लगने वाले भीषण जाम का सबसे बड़ा कारण भी बन गए हैं।

हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

मुख्य मार्गों और संपर्क सड़कों पर गन्ने से लदे ऊंचे-ऊंचे ट्राले अनियंत्रित गति से दौड़ते देखे जा सकते हैं। कई ट्रालों के पीछे न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही कोई संकेतक लाइट। रात के समय और कोहरे की शुरुआत में ये वाहन दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे से आने वाले दुपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा स्थिति पैदा हो रही है।जाम से आमजन हलकान दिन के समय भी इन भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई ठोस अंकुश न होने के कारण मुख्य चौराहों और बाजारों में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। गन्ने से लदे ट्रकों के बीच सड़क पर खराब हो जाने या पलटने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। इसका सीधा खामियाजा स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को भुगतना पड़ रहा है।प्रशासन की अनदेखी पर उठ रहे सवाल स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग इस गंभीर समस्या की ओर से आंखें मूंदे बैठा है। लोगों ने मांग की है कि:ओवरलोड गन्ना वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाए।
सभी ट्रकों और ट्रालों पर अनिवार्य रूप से रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं।
दिन के व्यस्त समय (पीक आवर्स) में कस्बे के भीतर इन भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाय।
शराब ठेके के विरोध में लाठियां लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, तीन दिन का अल्टीमेटम
- बोलीं- बस्ती के बीच नहीं चलने देंगे शराब की दुकान, नहीं हटी तो मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग करेंगे जाम

मीरजापुर। बस्ती के बीच शराब की दुकान और आए दिन होने वाले विवाद से परेशान महिलाओं का गुस्सा रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। जिगना थाना क्षेत्र के दुबहां गांव में सरकारी शराब ठेके के खिलाफ सेमरी और आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गईं। महिलाओं के तेवर देख ठेके के सेल्समैन और कर्मचारी दुकान का गेट बंद कर अंदर दुबक गए।

महिलाओं के आक्रोश की वजह भी हाल की एक घटना है। बीते 11 नवंबर की शाम इसी ठेके पर हुए विवाद में सेमरी गांव निवासी गेंदालाल बिंद की हत्या हो गई थी। इस घटना के बाद से ही महिलाओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि बस्ती के बीच शराब की दुकान होने से परिवारों की खुशियां प्रभावित हो रही हैं। नशे में लोग घर की कमाई गंवा देते हैं और परिवारों में अशांति व कलह बढ़ती है।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ बच्चियां भी हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थीं। उन पर 'हमारी मांगें पूरी करो' और 'दुबहां का ठेका बंद करो' जैसे नारे लिखे थे। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि किसी भी कीमत पर बस्ती के बीच शराब की दुकान नहीं चलने दी जाएगी। ठेके को आबादी से दूर स्थानांतरित करना होगा।

सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद उच्चाधिकारियों तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं वापस लौटीं। हीरावती, मुनिया, लालती, मनोरमा और कंचन समेत अन्य महिलाओं ने साफ चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर ठेका नहीं हटाया गया तो मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।
नायब तहसीलदार पर हमले का तीसरा इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुलतानपुर में 25 हजार का इनामी कामरान खान पकड़ा गया, खनन माफिया से जुड़े मामले में अब तक सात गिरफ्तार

सुलतानपुर। यूपी के जनपद सुलतानपुर में खनन माफियाओं ने 13 दिन पूर्व नायब तहसीलदार और दो लेखपालों पर हमला कर दिया था। नायब तहसीलदार का पैर टूट गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक और अपराधी काे गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गाेली से घायल है। उस पर पचीस हजार रुपये का इनाम है। इस प्रकरण में ये तीसरी मुठभेड़ है और अब तक कुल सात अपराधी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि कोतवाली नगर थाना की टीम की बदमाशों से बीती रात मुठभेड़ हुई। नगर के पांचोपीरन निवासी कामरान खान घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, इसी बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कामरान के खिलाफ 2021, 2024 और 2026 में कोतवाली नगर थाने में केस दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी और अन्य धाराएं शामिल हैं।

उन्हाेंने बताया कि इससे पहले चार नवंबर को पहली मुठभेड़ कोतवाली नगर के खैचला में हुई थी, जहां पुलिस ने राहुल सिंह, नौशाद और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया था। राहुल सिंह के पैर में गोली लगी थी। पुलिस अभियुक्ताें के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्कॉर्पियो का जब्त की थी। राहुल सिंह के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध मिट्टी खनन में इस्तेमाल किए गए चार डंपर भी मिलने की बात कही।

दूसरी मुठभेड़ अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई थी। जहां दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने आरोपिताें की पहचान संदीप सिंह और प्रशान्त सिंह के रूप में की है। मौके से .315 बोर का एक देशी तमंचा, .12 बोर का एक देशी तमंचा, दोनों बोर के एक-एक जिंदा कारतूस और एक-एक खोखा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस को घटना में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की काली थार कार भी मिली। पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं। वहीं 8 नवंबर को कोतवाली नगर पुलिस ने अवनीश सिंह उर्फ राणा पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी खानपुर, कुचेरा बाजार, मिल्कीपुर, थाना इनायतनगर, अयोध्या को टुडई मोड़ से टाटियानगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया था।

बता दें कि 02 नवम्बर की रात्रि में थाना कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी गोड़वा रामनगर इमिलिया अंतर्गत अमिलिया कला में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग टीम के साथ अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसमें नायब तहसीलदार का पैर टूटा था और दो लेखपाल भी घायल हुए थे। जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर गंभीर धाराओं में दाे अभियोग पंजीकृत किए गए थे। इसी मामले में यह कार्रवाई हुई हुई है।
जमीन के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत गांव सिंहपुर में रविवार को जमीन के विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस की टीमें हत्यारोपितों की तलाश में जुटी हैं।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी का कहना है कि गांव सिंहपुर निवासी प्रदीप कुमार (30) रविवार को एक भगत को छोड़ने उसके घर गए थे। वहां से वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बिजलीघर के पास हमलवारों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लाठी, डंडा व सरिया से प्रदीप पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग निकले। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल प्रदीप को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने प्रदीप की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। शुक्रवार को रास्ते में ट्राली खड़ी करने को लेकर प्रदीप की पत्नी सरिता से कहासुनी होने के बाद आरोपितों ने उनकी भी पिटाई की थी। सरिता ने शनिवार को एक ही परिवार 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ आरोपितों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी का कहना है कि एक युवक प्रदीप की कुछ लोगों ने पिटाई की थी। घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।
विधानसभा चुनाव को लेकर देश के अन्य राज्यों के छोटे एवं एनडीए के सहयोगी दलों की भी निगाहें यूपी पर आ टिकी
मीरजापुर।  यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर देश के अन्य राज्यों के छोटे एवं एनडीए के सहयोगी दलों की भी निगाहें यूपी पर आ टिकी हुई हैं। इन्हीं में से एक बिहार सरकार के मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली पार्टी
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 'हम' ने भी उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 की तैयारियां तेज करते हुए ग्रामीण चौपाल महा-अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघु मिश्रा ने मिर्ज़ापुर नगर के बथुआ स्थित शांति कुंज लॉन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अब जनता को केवल भाषण और आश्वासन नहीं, बल्कि सीधे अपने अधिकार चाहिए। इसी उद्देश्य से पार्टी गांव-गांव जाकर गरीबों, महादलितों, वंचितों, किसानों, युवाओं और सवर्ण समाज की समस्याओं को उठाएगी।
मिर्जापुर जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जीतन राम मांझी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी एनडीए की भरोसेमंद सहयोगी है और आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी।
रघु मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रदेश की 125 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। महादलित, गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़कर पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा और हिंदू समाज पर टिप्पणी कर आघात पहुंचाने वालों के खिलाफ अधिवक्ता टीम कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने एनडीए के सहयोगी दलों और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर देते हुए रामायण में रामसेतु निर्माण के दौरान गिलहरी के योगदान का उदाहरण दिया। कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने गिलहरी के छोटे से योगदान को भी सम्मान दिया था, उसी तरह गठबंधन में छोटे दलों और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्व देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अहंकार और उपेक्षा की राजनीति से बचकर सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के साथ ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और कायस्थ सहित सवर्ण समाज के सम्मान और हितों की भी आवाज उठाएगी। उन्होंने ईडब्ल्यूएस के 10 प्रतिशत आरक्षण, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा तथा यूपीएससी, बीपीएससी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण विद्यार्थियों को फीस में छूट देने की मांग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के व्यक्ति के साथ अन्याय, उत्पीड़न या अपमान होने पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर अधिवक्ताओं की टीम गठित की जाएगी, जो जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सलाह और विधिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इस दौरान अभिषेक पाण्डेय, अजय जीत सेन गुप्ता, अमित खत्री एवं अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।