/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz हजारीबाग में लावारिस गोवंश की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, प्रशासन को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र Pintu Kumar
हजारीबाग में लावारिस गोवंश की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, प्रशासन को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

हजारीबाग: शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में खुलेआम घूम रहे लावारिस गोवंश की सुरक्षा और प्लास्टिक खाने से बीमार हो रहे पशुओं के संरक्षण को लेकर हजारीबाग यूथ विंग ने प्रशासन से ठोस पहल करने की मांग की है। संगठन के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने उपायुक्त, नगर आयुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान के लिए सात सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया है।

पत्र में कहा गया है कि शहर में बड़ी संख्या में गायें और बछड़े सड़कों पर घूमते रहते हैं। कई पशुओं के मालिकों की पहचान नहीं हो पाती। ऐसे में दुर्घटना में घायल होने या बीमार पड़ने पर उनके उपचार और देखभाल में परेशानी होती है। वहीं, कूड़े के ढेर से प्लास्टिक और पॉलिथीन खाने के कारण भी गोवंश के बीमार होने की चिंता जताई गई है। यह समस्या पशु कल्याण के साथ शहर की स्वच्छता, यातायात और जनसुरक्षा से भी जुड़ी हुई है।

चंद्र प्रकाश जैन ने मांग की है कि शहर में घूमने वाले गोवंश की गणना कर उनके कान में पहचान टैग लगाया जाए। साथ ही, पशु मालिकों का नाम, पता और संपर्क नंबर दर्ज किया जाए। लावारिस पशुओं को सुरक्षित गोशाला में रखने तथा उनके चारे, पानी और नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

इसके अलावा, दुर्घटनाग्रस्त और बीमार पशुओं के त्वरित उपचार के लिए पशु चिकित्सा दल, विशेष वाहन और हेल्पलाइन की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया है। बाजारों और सब्जी मंडियों में कचरे का उचित प्रबंधन करने, खुले में प्लास्टिक और पॉलिथीन फेंकने पर रोक लगाने तथा नागरिकों और दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया है।

मांगपत्र में खुले में पशु छोड़ने वाले मालिकों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने और नगर निगम, जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग तथा स्थानीय गोशालाओं के प्रतिनिधियों की संयुक्त निगरानी समिति गठित करने का सुझाव भी शामिल है।

चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि गोवंश की रक्षा केवल धार्मिक या भावनात्मक विषय नहीं है, बल्कि यह मानवीय संवेदना, पशु कल्याण, स्वच्छता और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्देश्य किसी विभाग पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों के सहयोग से समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित कराना है।

उन्होंने प्रशासन से सात सूत्री मांगपत्र पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर जोर

हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को नवनिर्मित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भवन के विभिन्न फ्लोरों पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने फ्लोरिंग, विद्युत वायरिंग, प्लंबिंग समेत अन्य निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल परिसर में तैयार की जा रही आवश्यक संरचनाओं और बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संरचना में सभी आवश्यक सुविधाओं का मजबूत और व्यवस्थित होना जरूरी है, ताकि भविष्य में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत हो।

उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और संबंधित विभागों व निर्माण एजेंसी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अस्पताल की आधारभूत संरचना से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है।

हजारीबाग: दारू में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 71 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट हजारीबाग। जिले के दारू अंचल में

हजारीबाग। जिले के दारू अंचल में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्यम स्टोर से करीब 65 लीटर और एम.बी. मार्ट से करीब 6 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही लगभग 71 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट करा दी।

उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने सत्यम स्टोर, एम.बी. मार्ट, विजय स्टोर, यादव जी बेकरी, गुप्ता स्वीट्स समेत अन्य ठेला-खुमचा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को पाई गई कमियों को दूर करने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 14 दिनों का समय दिया है। साथ ही, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी दुकानदारों और खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिया है कि वे उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। साथ ही, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी परिस्थिति में नहीं करने की हिदायत दी गई है।

इस निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमरीश पांडे, नवेद अंजुम, श्वेता त्रिपाठी सहित सूरज कुमार और धनेश्वर कुशवाहा शामिल थे।

खजांची तालाब के विकास के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने दिए 10 लाख रुपये, पेवर ब्लॉक बिछाने की बनेगी योजना

हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध खजांची तालाब के विकास को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने पहल की है। शुक्रवार सुबह तालाब परिसर पहुंचे सांसद ने स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की और सांसद निधि से 10 लाख रुपये उपलब्ध कराने से संबंधित अनुशंसा पत्र उन्हें सौंपा। इस दौरान हजारीबाग के उपमहापौर अविनाश कुमार यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पहले सांसद मनीष जायसवाल ने तालाब के समीप स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद तालाब परिसर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने उपमहापौर अविनाश कुमार यादव का भी अभिनंदन किया।

तालाब परिसर में मंदिर के समीप स्थानीय लोगों की ओर से कराए जा रहे शेड निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए सांसद ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर जनसुविधाओं का विकास समाज के सामूहिक हित में है। स्थानीय लोगों की ओर से उपलब्ध जगह का उपयोग जनसुविधा के लिए करने की पहल सराहनीय है।

सांसद ने इसी क्रम में खजांची तालाब परिसर के विकास के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की अनुशंसा से संबंधित पत्र स्थानीय लोगों को सौंपा। प्रस्तावित योजना के तहत लगभग 6,000 वर्गफीट क्षेत्र में पेवर ब्लॉक बिछाने सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाने की योजना है। इससे तालाब परिसर में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का विकास नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। खजांची तालाब शहर का एक महत्वपूर्ण स्थल है। इसके आसपास बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

सांसद की इस पहल पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई और तालाब परिसर के विकास के लिए राशि की अनुशंसा किए जाने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

हजारीबाग: निजी नर्सिंग होम संचालकों को जन्म-मृत्यु निबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर को नगर निगम सभागार, हजारीबाग में नगर निगम क्षेत्र के सभी निजी नर्सिंग होम के संचालकों के लिए जन्म एवं मृत्यु निबंधन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), नगर निगम, हजारीबाग ने की।

प्रशिक्षण के दौरान निजी नर्सिंग होम संचालकों को सीआरएस (CRS) पोर्टल के माध्यम से अस्पतालों में होने वाले जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने की जानकारी दी गई। साथ ही, हॉस्पिटल आईडी का उपयोग कर घटनाओं का निबंधन करने और संबंधित लाभुकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के सहायक निदेशक ज्ञानचन्द महतो ने ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने निजी नर्सिंग होम संचालकों को जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का समय पर ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), हजारीबाग मुलीन मराण्डी, संकलक रितेश कुमार, लिपिक धीरज कुमार, पंकज भारद्वाज, अमरनाथ गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

हजारीबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, बुढ़वा महादेव तालाब में हुआ विसर्जन

हजारीबाग। बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। माता रानी की विदाई के लिए निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, बंगाल से आए ढाकियों की पारंपरिक धुनों और भक्तिमय गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय माता दी और अगले बरस तू जल्दी आ मां के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे।

दशमी की सुबह पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं के बीच मां दुर्गा को अर्पित सुहाग-श्रृंगार की सामग्री वितरित की गई। इसके बाद शाम छह बजे पूजा पंडाल से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा बाजार ग्वाल टोली चौक, सरदार चौक, बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल चौक, भगत सिंह चौक, झंडा चौक, पैगोडा चौक, छठ तालाब और आनंदा चौक होते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंची।

शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं थीं। उनके पीछे मां दुर्गा और फिर भगवान कार्तिकेय तथा मां सरस्वती की प्रतिमाएं चल रही थीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं और युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करती नजर आईं। वहीं, युवा और पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विसर्जन

विसर्जन शोभायात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से गश्त की गई। संबंधित थाना प्रभारी भी शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे। संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरती गई। पुलिस प्रशासन और महासमिति के सदस्यों के सहयोग से विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

रात 9:15 बजे बुढ़वा महादेव तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। माता रानी की विदाई के समय श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर उनके आगमन की कामना की। विसर्जन के बाद रात करीब 9:30 बजे श्रद्धालु पूजा पंडाल के समीप एकत्रित हुए, जहां शांति जल की परंपरा के तहत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।

अध्यक्ष और सचिव ने जताया आभार

महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भागीदारी मां दुर्गा के प्रति आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं, जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

वहीं, महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन की सतर्कता, थाना प्रभारी की मौजूदगी और श्रद्धालुओं के सहयोग से विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने महासमिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला श्रद्धालुओं और सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

महासमिति की ओर से बताया गया कि आगामी 25 अक्टूबर को पूजा पंडाल के समीप लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर माता रानी के आगमन की कामना की।

मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, कोषाध्यक्ष बालगोविंद निषाद, दिलीप जायसवाल, लखन निषाद, पवन खण्डेलवाल, नरेश निषाद, गुड्डन सोनकर, शिव शंकर गुप्ता, शिवदीप सिंह, प्रकाश सिंह, प्रदीप जैन, प्रमोद खण्डेलवाल, शैलेंद्र यादव, किशोर सोनी, सुशील मिश्रा, मनोज गुप्ता, अर्जुन यादव, दिलीप सोनी, रितेश खण्डेलवाल, आशुतोष चौधरी, अनिल मद्धेशिया, पंकज कसेरा, सचिन केसरी, अभय निषाद, रोहित बजाज, उमेश यादव और अशोक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संजीवनी डिजिटल लाइब्रेरी की पांचवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनी, मेधावी विद्यार्थियों और सफल युवाओं को किया गया सम्मानित

हजारीबाग, गुंजरा। संजीवनी डिजिटल लाइब्रेरी की पांचवीं वर्षगांठ रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ युवाओं की उपलब्धियों को सराहा गया। समारोह में बच्चों ने नृत्य, भाषण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

समारोह में क्षेत्र के तीन युवाओं की सफलता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संजीत कुमार ने आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। वहीं, अजीत कुमार ने इंडियन बैंक में कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के पद पर कार्यभार संभाला है। इसके अलावा, प्यारेलाल प्रसाद का वेस्ट कोस्ट फार्मास्युटिकल कंपनी में क्यूसी केमिस्ट के पद पर चयन हुआ है। इन युवाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए उपस्थित लोगों ने इन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्वेता कुमारी ने किया। उन्होंने पूरे समारोह को व्यवस्थित और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में इन्द्रदेव प्रसाद, मथुरा प्रसाद और त्रिलोकी प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं, संजीवनी डिजिटल लाइब्रेरी के अध्यक्ष रविकांत प्रसाद के साथ प्रकाश प्रसाद, मणिकांत प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, संतोष चौधरी, मदन प्रसाद, रोहित प्रसाद और अनिल कुमार सहित लाइब्रेरी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच देना और सफल युवाओं की उपलब्धियों के माध्यम से बच्चों को मेहनत एवं लगन के लिए प्रेरित करना था।

गौरतलब है कि संजीवनी डिजिटल लाइब्रेरी पिछले पांच वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही है। संस्था विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं सफल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संजीवनी डिजिटल लाइब्रेरी के प्रयासों की सराहना की।

दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने बरही के पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण

हजारीबाग जिले में दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बरही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बरही चौक, रसोइया धमना, धमना और बरही मैदान स्थित रावण दहन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश और निकास मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, उद्घोषणा प्रणाली और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा स्वयंसेवकों की तैनाती, साफ-सफाई, मूर्ति विसर्जन मार्ग और मेले के आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं, बरही मैदान स्थित रावण दहन स्थल पर परिसर की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग तथा यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।

उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने भी पूजा समितियों से पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, बरही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

हजारीबाग में दुर्गा पूजा की धूम, मटवारी गांधी मैदान से डिस्ट्रिक्ट मोड़ तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हजारीबाग। शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर हजारीबाग में चारों ओर उत्साह और भक्ति का माहौल है। महासप्तमी के दिन मां दुर्गा के पट खुलते ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और मेलों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शहर के मटवारी गांधी मैदान और डिस्ट्रिक्ट मोड़ स्थित पूजा स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

मटवारी स्थित गांधी मैदान में भव्य पूजा पंडाल और मेले की रौनक लोगों को आकर्षित कर रही है। यहां हजारीबाग के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी लोग पूजा देखने पहुंच रहे हैं। इस बार पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से आया एक परिवार भी यहां दुर्गा पूजा का आनंद ले रहा है। परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि वे हर साल पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा मनाते थे, लेकिन इस बार पहली बार हजारीबाग में पूजा देखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बंगाल की दुर्गा पूजा अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन हजारीबाग में भी पंडाल और मेले का आयोजन काफी सुंदर तरीके से किया गया है।

परिवार की वरिष्ठ सदस्य स्वर्णलता पाल ने बताया कि वे सभी हजारीबाग घूमने आए हैं और यहां दुर्गा पूजा देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने सभी के सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल डिस्ट्रिक्ट मोड़ यानी जिला परिषद चौक स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा समिति के अनुसार, यहां वर्ष 1958 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार पूजा स्थल पर बेहतर लाइटिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूजा संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है।

डिस्ट्रिक्ट मोड़ पूजा स्थल से जुड़े नागेश्वर मेहता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा एवं खतियानी परिवार, ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मोड़ हजारीबाग का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने बताया कि पहले यहां तिरपाल के नीचे पूजा की शुरुआत हुई थी, जबकि अब प्राचीन वृक्ष के नीचे पक्के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त और महापौर से मंदिर निर्माण तथा पूजा स्थल की व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस केंद्र का और विकास हो सके।

समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षक त्रिवेणी सर ने बताया कि वे वर्ष 1990 से इस पूजा स्थल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से उन्हें समाजसेवा, हजारीबाग झील की सफाई और शहर के पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने मां से प्रार्थना की कि समाजसेवा और स्वच्छता के कार्यों को जारी रखने की शक्ति मिलती रहे।

हजारीबाग में दुर्गा पूजा का यह उत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहा है। शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं का उत्साह और लोगों की भागीदारी पर्व की रौनक को और बढ़ा रही है।

उपायुक्त हेमन्त सती ने जिला मत्स्य कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मत्स्य पालन योजनाओं की ली जानकारी

हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को जिला मत्स्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित लेखपाल से जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही मत्स्य विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की।

इसके बाद उपायुक्त ने मत्स्य कार्यालय के समीप स्थित तालाब का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संचालित मत्स्य पालन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने तालाब में मछली पालन, उत्पादन की प्रक्रिया और मछलियों के क्रय-विक्रय से जुड़े पहलुओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने विभागीय योजनाओं की स्थिति को समझा।