हजारीबाग में अपराध समीक्षा बैठक: दुर्गापूजा और दीपावली पर सुरक्षा के कड़े निर्देश, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर
हजारीबाग, 14 अक्टूबर 2026। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
पुलिस अधीक्षक ने दुर्गापूजा और दीपावली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा जरूरत के अनुसार महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया। पूर्व में विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वाले और सांप्रदायिक मामलों में वांछित रहे व्यक्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
त्योहार के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा सभी पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने की व्यवस्था करने को कहा गया।
विसर्जन जुलूस और तालाबों पर रहेगी नजर
मूर्ति विसर्जन के जुलूस मार्गों का संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोर, रस्सी और ट्यूब की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
महिला अपराध और लंबित मामलों के निष्पादन पर फोकस
महिला अत्याचार, छेड़छाड़, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इन मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने और 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वर्ष 2026 से पहले के लंबित कांडों का भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करने को कहा गया।
साइबर अपराध से संबंधित लंबित मामलों में तेजी लाने और संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सितंबर में 340 मामले दर्ज, 625 कांडों का निष्पादन
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में कुल 340 कांड दर्ज किए गए, जबकि 625 कांडों का निष्पादन किया गया।
इसी अवधि में 1,045 वारंट और कुर्की के मामले प्राप्त हुए, जबकि 1,549 का निष्पादन किया गया। पासपोर्ट सत्यापन के लिए प्राप्त 1,140 आवेदनों के मुकाबले 1,173 का निष्पादन किया गया। वहीं, 156 चरित्र सत्यापन आवेदनों के मुकाबले 180 का निष्पादन किया गया।
नशे के कारोबार, संगठित अपराध और अवैध खनन पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने और इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीसीए, थाना हाजिरी और गुंडा पंजी से संबंधित प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
अवैध कोयला, बालू और पत्थर के उत्खनन पर रोक लगाने के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर रहेगी नजर
पिछले पांच वर्षों में जेल से बाहर आए अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी पहचान करने और उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी थाना प्रभारियों को थाने में आने वाले आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने, अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने और त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा।

हजारीबाग, 14 अक्टूबर 2026। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हजारीबाग: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पूजा पंडाल परिसर के समीप दरिद्र नारायण सेवा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 500 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को भोजन कराया गया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल, साड़ी, धोती और छोटे बच्चों के वस्त्र वितरित किए गए।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सदर प्रखंड, नगर क्षेत्र एवं कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई।

हजारीबाग: छड़वा डैम को सुंदर बनाने और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग अब आगे बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने इस मुद्दे को लेकर पहले भी आवाज उठाई थी। उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर छड़वा डैम के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग रखी थी।
हजारीबाग यूथ विंग की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष छठव्रतियों की सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 301 छठव्रतियों को महज 11 रुपये के कूपन पर सूप, नारियल सहित 21 प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महंगाई के दौर में छठ महापर्व की तैयारियों के दौरान जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।
हजारीबाग: दुर्गा पूजा के अवसर पर अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर दारू थाना क्षेत्र के ग्राम जोंहिया में छापेमारी कर पुलिस ने 60 पेटी में रखी 720 बोतल व्हिस्की और सिग्नेचर कंपनी की करीब 200 खाली बोतलें जब्त की हैं।
हजारीबाग मारवाड़ी अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन भवन सभागार में सात दिवसीय समारोह का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समारोह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक, बौद्धिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे, युवा और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ समाज की परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
हजारीबाग के हीराबाग चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
आगामी त्योहारों को देखते हुए हजारीबाग जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग हजारीबाग और गया, बिहार की टीम ने संयुक्त रूप से 7 अक्टूबर 2026 को बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में छापेमारी की।
Oct 16 2026, 17:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.0k