हजारीबाग में करीब 10 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा छड़वा डैम
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सदर प्रखंड, नगर क्षेत्र एवं कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई।
![]()
सांसद एवं विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
छड़वा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित इस दौरे का प्रमुख आकर्षण कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा स्थित छड़वा डैम रहा। यहां लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से छड़वा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
छड़वा डैम के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे आसपास के व्यवसायों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
विकास योजनाओं से क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा
सदर प्रखंड, नगर एवं कटकमसांडी के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का शिलान्यास क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद सुलमी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में सांसद मनीष जायसवाल बने मुख्य अतिथि
विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद सांसद मनीष जायसवाल सुलमी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, जिला सांसद सह-प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद, पूर्वी मंडल सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, सांसद प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, जिला परिषद सदस्या मंजू नंदनी, अनूप ठाकुर, मुखिया पिंकी राणा, अशोक राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, लीलो सिंह भोक्ता, अविनाश जी,राम जी, सुजीत कुमार,अरविंद यादव, राजकुमार यादव, रामू राम, नारायण साव, दिलीप कुमार रवि, दीपक मेहता, महावीर सिंह, मिथलेश सिंह, मुकेश मेहता, मुनेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश यादव, अनिल कुशवाहा, कृपाल सिंह, अशोक मेहता, बिजूल देवी, संतोष राणा, लेखराज यादव, विनोद सिंह, प्रदीप मिश्रा, पन्नू महतो एवं अर्जुन कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सदर प्रखंड, नगर क्षेत्र एवं कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई।


हजारीबाग: छड़वा डैम को सुंदर बनाने और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग अब आगे बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने इस मुद्दे को लेकर पहले भी आवाज उठाई थी। उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर छड़वा डैम के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग रखी थी।
हजारीबाग यूथ विंग की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष छठव्रतियों की सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 301 छठव्रतियों को महज 11 रुपये के कूपन पर सूप, नारियल सहित 21 प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महंगाई के दौर में छठ महापर्व की तैयारियों के दौरान जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।
हजारीबाग: दुर्गा पूजा के अवसर पर अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर दारू थाना क्षेत्र के ग्राम जोंहिया में छापेमारी कर पुलिस ने 60 पेटी में रखी 720 बोतल व्हिस्की और सिग्नेचर कंपनी की करीब 200 खाली बोतलें जब्त की हैं।
हजारीबाग मारवाड़ी अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन भवन सभागार में सात दिवसीय समारोह का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समारोह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक, बौद्धिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे, युवा और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ समाज की परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
हजारीबाग के हीराबाग चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
आगामी त्योहारों को देखते हुए हजारीबाग जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग हजारीबाग और गया, बिहार की टीम ने संयुक्त रूप से 7 अक्टूबर 2026 को बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में छापेमारी की।
इमली कोठी स्थित एचजेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।
हजारीबाग। महाराज अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित मारवाड़ी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अग्रसेन भवन सभागार में उत्सवी माहौल में हुआ। दीप प्रज्वलन, महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
Oct 14 2026, 17:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k