/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz हजारीबाग में करीब 10 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा छड़वा डैम Pintu Kumar
हजारीबाग में करीब 10 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा छड़वा डैम

 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सदर प्रखंड, नगर क्षेत्र एवं कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई।

सांसद एवं विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

छड़वा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित इस दौरे का प्रमुख आकर्षण कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा स्थित छड़वा डैम रहा। यहां लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से छड़वा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

छड़वा डैम के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे आसपास के व्यवसायों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

विकास योजनाओं से क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

सदर प्रखंड, नगर एवं कटकमसांडी के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का शिलान्यास क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद सुलमी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में सांसद मनीष जायसवाल बने मुख्य अतिथि

विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद सांसद मनीष जायसवाल सुलमी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, जिला सांसद सह-प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद, पूर्वी मंडल सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, सांसद प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, जिला परिषद सदस्या मंजू नंदनी, अनूप ठाकुर, मुखिया पिंकी राणा, अशोक राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, लीलो सिंह भोक्ता, अविनाश जी,राम जी, सुजीत कुमार,अरविंद यादव, राजकुमार यादव, रामू राम, नारायण साव, दिलीप कुमार रवि, दीपक मेहता, महावीर सिंह, मिथलेश सिंह, मुकेश मेहता, मुनेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश यादव, अनिल कुशवाहा, कृपाल सिंह, अशोक मेहता, बिजूल देवी, संतोष राणा, लेखराज यादव, विनोद सिंह, प्रदीप मिश्रा, पन्नू महतो एवं अर्जुन कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Hazaribagh छड़वा डैम के सौंदर्यीकरण की पहल पर मुन्ना सिंह ने जताया आभार, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर दिया जोर

हजारीबाग: छड़वा डैम को सुंदर बनाने और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग अब आगे बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने इस मुद्दे को लेकर पहले भी आवाज उठाई थी। उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर छड़वा डैम के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग रखी थी।

अब CSR फंड से राशि आवंटित होने और योजना का शुभारंभ किए जाने पर मुन्ना सिंह ने संतोष जताया है। उन्होंने संबंधित जनप्रतिनिधियों और योजना से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुन्ना सिंह ने कहा कि छड़वा डैम का सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने और हजारीबाग की पहचान को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों से अपील की कि काम की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी निर्माण कार्य पर नजर रखने का आग्रह किया, ताकि योजना पारदर्शिता के साथ पूरी हो और इसका लाभ लंबे समय तक आम जनता को मिल सके।

छड़वा डैम का विकास स्थानीय पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि निर्माण कार्य तय गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप पूरा हो और योजना का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचे।

हजारीबाग यूथ विंग की पहल: 11 रुपये में छठव्रतियों को मिलेंगी 21 प्रकार की पूजन सामग्री, 301 व्रतियों को मिलेगा लाभ

हजारीबाग यूथ विंग की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष छठव्रतियों की सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 301 छठव्रतियों को महज 11 रुपये के कूपन पर सूप, नारियल सहित 21 प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महंगाई के दौर में छठ महापर्व की तैयारियों के दौरान जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।

इसी को लेकर गुरुवार देर शाम संस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने की। बैठक में छठ सेवा कार्यक्रम के साथ दीपावली और सर्दियों में जरूरतमंदों की सहायता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

संस्था की ओर से 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खजांची तालाब के समीप छठ सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसके लिए 9 नवंबर को बड़ा बाजार चौक से कूपन का वितरण किया जाएगा। कूपन वितरण की जिम्मेदारी संस्था के कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया को सौंपी गई है, जबकि सूप, नारियल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी का दायित्व संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल को दिया गया है।

इस आयोजन की खास बात यह है कि संस्था इस पूरे सेवा कार्यक्रम का संचालन अपने सदस्यों से प्राप्त सदस्यता शुल्क के माध्यम से करेगी। संस्था का उद्देश्य सामूहिक सहयोग और सामाजिक सहभागिता के जरिए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था की पहचान उसके सेवा कार्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी से होती है। छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोककल्याण का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर छठव्रतियों की सेवा करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि संस्था सदस्यों के सामूहिक सहयोग से सेवा की इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

वहीं, संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय है। मात्र 11 रुपये के कूपन पर 21 प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को छठ महापर्व की तैयारियों में सहयोग देना है। उन्होंने बताया कि सदस्यता शुल्क के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन करने से सामूहिक जिम्मेदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है।

वृद्धाश्रम में सेवा और कंबल वितरण की भी तैयारी

छठ सेवा कार्यक्रम के अलावा संस्था ने वृद्धाश्रम में सेवा और जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने की भी योजना बनाई है। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, दिसंबर 2026 के पहले रविवार से शीतकालीन राहत अभियान शुरू करने की योजना है। इस अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए जाएंगे।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल, संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज, सत्यनारायण सिंह, मोहम्मद ताजुद्दीन, सनी देव, प्रणीत जैन, रंजन चौधरी, कैलाश कुमार, मनीष सिंह सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 720 बोतल व्हिस्की जब्त

हजारीबाग: दुर्गा पूजा के अवसर पर अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर दारू थाना क्षेत्र के ग्राम जोंहिया में छापेमारी कर पुलिस ने 60 पेटी में रखी 720 बोतल व्हिस्की और सिग्नेचर कंपनी की करीब 200 खाली बोतलें जब्त की हैं।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध शराब की खरीद-बिक्री से संबंधित सूचना के सत्यापन के बाद की गई। जब्त शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN GOA” लिखा हुआ था।

प्रेस विज्ञप्ति में राहुल कुमार गुप्ता, पिता स्वर्गीय समांतो साव, निवासी ग्राम जोंहिया का नाम दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान वह अपने घर पर नहीं मिला। इस मामले में दारू थाना कांड संख्या 94/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।

इस छापेमारी अभियान में दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई अनुसंधान के आधार पर की जाएगी।

महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा, 11 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

हजारीबाग मारवाड़ी अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन भवन सभागार में सात दिवसीय समारोह का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समारोह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक, बौद्धिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे, युवा और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ समाज की परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

समारोह के अंतर्गत आयोजित क्राफ्ट प्रतियोगिता में आरुषि बंसल (अजय बंसल), रोल नंबर 25, माही गोयल (शम्भू अग्रवाल), रोल नंबर 23 और भव्या अग्रवाल (राज कुमार गोयल), रोल नंबर 4 ने स्थान प्राप्त किया। वहीं, ‘कौन है इंटेलिजेंट’ प्रतियोगिता में सौरव अग्रवाल (सनातन अग्रवाल), केशव अग्रवाल (रुपेश कुमार अग्रवाल), ऋषभ अग्रवाल (संतोष अग्रवाल) और कृष अग्रवाल (संजय अग्रवाल) विजेता रहे। प्रॉप गेम में चंदा तिबरेवाल ने जीत हासिल की, जबकि अग्रवाल टैलेंट क्वेस्ट में आदित्य बगड़िया (आनंद बागड़िया), आरव अग्रवाल (रवि प्रकाश अग्रवाल) और आदित्य अग्रवाल (आनंद अग्रवाल) विजेता बने।

‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम पर आधारित ‘द फ्यूजन वॉक’ प्रतियोगिता भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। ग्रुप ए में आशमन अग्रवाल (अभिषेक अग्रवाल) ने प्रथम, गरिमा टिबरेवाल (मनीष टिबरेवाल) ने द्वितीय और श्रेयस अग्रवाल (अमित अग्रवाल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप बी में कीर्ति खेतान (दीपक अग्रवाल) एवं प्रियंका अग्रवाल (गौरव अग्रवाल) संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। शालिनी जालान (सिद्धांत खेतान) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि माधुरी अग्रवाल (विकास अग्रवाल) एवं सुधा अग्रवाल (राजेंद्र अग्रवाल) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा ‘जोड़ी नंबर 1’ प्रतियोगिता में सोनाली बंसल एवं ज्योति बंसल ने प्रथम पुरस्कार और रूपा तिबरेवाल एवं सुधा खेतान ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

समाज की एकता और संस्कारों का प्रतीक है जयंती समारोह

समाज के अध्यक्ष पारस अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, सेवा, समानता और आपसी सहयोग के आदर्शों को अपनाने का अवसर है। सात दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ समाज की सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिल रहा है। समाज का प्रयास है कि नई पीढ़ी महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बने।

समाज के सचिव विनोद झुनझुनवाला ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी समाज की सक्रियता और एकजुटता को दर्शाती है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से जयंती समारोह को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जयंती समारोह के संयोजक सीए विनीत अग्रवाल ने कहा कि सात दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि हर आयु वर्ग के लोगों को भागीदारी का अवसर मिले। क्राफ्ट, बौद्धिक प्रतियोगिताओं, टैलेंट क्वेस्ट, जोड़ी नंबर 1 और फ्यूजन वॉक जैसे आयोजन बच्चों, युवाओं और महिलाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती समाज की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। सात दिवसीय आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को हजारीबाग में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहने की उम्मीद है। शोभायात्रा के साथ जयंती समारोह का उत्साह और बढ़ेगा।

झामुमो के मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन, रंजीत राम के नेतृत्व में हुआ सदस्यता ग्रहण

हजारीबाग के हीराबाग चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के पूर्व सदर प्रतिनिधि और पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत राम के नेतृत्व में लोगों ने झामुमो में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान नए सदस्यों ने मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व तथा पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।

झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने रंजीत राम समेत नए सदस्यों को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस दौरान खतियानी परिवार के जिला अध्यक्ष अशोक राम, रामचंद्र राम, कार्तिक सिन्हा, भीखू राम, आलोक वर्मा, कुलदीप राम, नरेश प्रजापति, अधिवक्ता पिंटू प्रकाश, अधिवक्ता पारस राव अंबेडकर, अधिवक्ता अमन कुमार, भीम आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी बादल कुमार, वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम शरण राम, रजक समाज हजारीबाग के जिला महामंत्री बालेश्वर रजक समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्तार अहमद, सुशील केरकेट्टा, अनुपम विशाल, रिचर्ड एंथोनी बैचमेन, बसंत परेया, रोबिन रॉय और कुमुद दास समेत कई अन्य लोगों के भी पार्टी में शामिल होने की बात कही गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि झामुमो आम लोगों, गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और युवाओं के मुद्दों को उठाता रहा है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन में उन्हें सम्मान और जिम्मेदारी देने की बात कही।

जिला सचिव नीलकंठ महतो ने झामुमो को झारखंड के अधिकार, अस्मिता और सामाजिक न्याय से जुड़ा आंदोलन बताया। वहीं केंद्रीय सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष यासीन खान ने कहा कि पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान की बात करती है।

केंद्रीय सदस्य विकास राणा और सुनील शर्मा ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने कहा कि विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के विस्तार को दर्शाता है।

झामुमो में शामिल होने के बाद रंजीत राम ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद पार्टी की सदस्यता लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड और आम लोगों के मुद्दों को उठाए जाने से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे पार्टी को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रूप से काम करने की बात कही।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, विकास बेदिया, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता, जिला कोषाध्यक्ष मो. अख्तर, श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष सह बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, दारू प्रखंड अध्यक्ष नारायण दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 भट्ठियां ध्वस्त; 470 लीटर शराब बरामद

आगामी त्योहारों को देखते हुए हजारीबाग जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग हजारीबाग और गया, बिहार की टीम ने संयुक्त रूप से 7 अक्टूबर 2026 को बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में छापेमारी की।

यह कार्रवाई चौपारण अंचल के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित भागर झरना गांव में की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की कुल 6 भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए बड़ी मात्रा में किण्वित जावा-महुआ को भी मौके पर नष्ट किया गया। विभाग के अनुसार, कुल 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ घटनास्थल पर विनष्ट किया गया।

उत्पाद विभाग के मुताबिक, अवैध चुलाई शराब भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 100 लोगों ने लिया विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श

इमली कोठी स्थित एचजेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।

शिविर में महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, नवजात शिशुओं और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान मरीजों की जांच की गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमारी और डॉ. रीमा वर्मा ने महिलाओं और गर्भवती महिलाओं की जांच कर गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, स्त्री रोग संबंधी समस्याओं और प्रसव से जुड़े विषयों पर चिकित्सकीय सलाह दी।

वहीं, बाल एवं नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. डी.के. गुप्ता ने बच्चों और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बच्चों के विकास, सामान्य स्वास्थ्य और नवजात शिशुओं की उचित देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां अभिभावकों को दीं। जनरल फिजिशियन डॉ. पल्लवी ने भी मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें आगे की जांच और उपचार के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से डायग्नोस्टिक जांच पर 20 प्रतिशत और दवाइयों पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी गई।

अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक सहज और सुलभ तरीके से पहुंचाना अस्पताल की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनके अनुसार, समय पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिलने से कई स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान में मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, ताकि आर्थिक कारणों से कोई व्यक्ति आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि अस्पताल आगे भी जनहित को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय सलाह और उचित देखभाल से कई स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीर होने से पहले नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिला और अस्पताल का प्रयास है कि बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाए।

अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक

हजारीबाग। महाराज अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित मारवाड़ी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अग्रसेन भवन सभागार में उत्सवी माहौल में हुआ। दीप प्रज्वलन, महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

उद्घाटन समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर महाराज अग्रसेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद समाज के बच्चों ने भक्तिमय गणेश वंदना प्रस्तुत की। बच्चों की प्रस्तुति से सभागार में आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

समारोह का प्रमुख आकर्षण समाज के वरिष्ठ महिला और पुरुष सदस्यों का सम्मान रहा। उन्हें शॉल और मोतियों की माला भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इस पहल के जरिए वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव, मार्गदर्शन और समाज के प्रति उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इसके बाद समाज की बहू-बेटियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के पहले दिन मेहंदी लेखन, शतरंज और नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

11 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मारवाड़ी अग्रवाल समाज की ओर से महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य महाराज अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने के साथ समाज में आपसी सहयोग, समानता, सेवा भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।

समाज के अध्यक्ष पारस अग्रवाल और सचिव विनोद झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से कहा कि महाराज अग्रसेन के विचार आज भी समाज को सेवा, समानता, सहयोग और एकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके अनुसार, अग्रसेन जयंती महोत्सव समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और युवा पीढ़ी को संस्कारों व परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है।

वहीं, महोत्सव के संयोजक सीए विनीत अग्रवाल और अभिषेक चौधरी अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज के हर आयु वर्ग को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। समाज के लोगों की सहभागिता से महोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी मारवाड़ी अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी अग्रवाल ने दी।

वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में उपायुक्त हेमन्त सती ने बांधी पेड़ों को राखी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बुधवार को टाटीझरिया के दूधमटिया में आयोजित वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में उपायुक्त श्री हेमन्त सती शामिल हुए। उन्होंने मेले की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वृक्षों को राखी बांधी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।

उपायुक्त ने मेला परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न जागरूकता स्टॉल का अवलोकन किया। इन स्टॉल के जरिए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश दिए गए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी कला, रचनात्मकता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की।

मंच पर जिला पर्यावरण समिति के सदस्यों ने उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी : उपायुक्त

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमन्त सती ने श्री महादेव महतो द्वारा शुरू की गई वृक्षों के रक्षाबंधन की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौती से गुजर रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पेड़ों की रक्षा और पौधरोपण के साथ-साथ जलस्रोतों, जंगलों, पहाड़ों, झरनों, नदियों, झीलों और वन्यजीवों का संरक्षण भी जरूरी है। ग्रामीण समुदाय स्थानीय स्तर पर जंगलों और जलस्रोतों की रक्षा कर इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे लगातार चलने वाला जन-अभियान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिले में वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और अनावश्यक पेड़ों की कटाई रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की।

क्विज, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में स्कूली बच्चों के लिए क्विज, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए।

मेला परिसर में सरकारी, गैर-सरकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इस दौरान वृक्षों का रक्षाबंधन किया गया और बीएसएफ मेरु की ओर से बैंड प्रस्तुति दी गई।

जिला जनसंपर्क कार्यालय के सौजन्य से नुक्कड़ नाटक और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकृति संरक्षण में सामूहिक भागीदारी का संकल्प लेने का संदेश दिया गया।